बीजापुर में फोर्स को मिली कामयाबी पर विजय शर्मा ने कहा, "मुठभेड़ में 6 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं, परसो नक्सलियों ने तीन ग्रामिणों की हत्या की थी जिसके बाद तलाशी के लिए यह टीम गई थी। नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं, तलाशी अभियान जारी है... चुनाव का आना-जाना लगा रहेगा लेकिन यह छत्तीसगढ़ की बड़ी समस्या है जिसे दूर करना है। जड़ से खत्म करेंगे नक्सलवाद : विजय शर्मा
27 Mar 2024 06:49AM,by: Tikendra Sinha
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी 27 मार्च को अपने गृह जिले कडप्पा के इडुपुलापाया से 'मेमंता सिद्धम' बस यात्रा के साथ चुनाव प्रचार अभियान शुरू करेंगे। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी प्रमुख जगन मोहन 'सिद्धम' नामक क्षेत्रीय बैठकों की सफलता के बाद इडुपुलापाया में वाईएसआर घाट पर अपने पिता, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी को श्रद्धांजलि देकर बस यात्रा शुरू करने के लिए तैयार हैं। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री कुमारुनिपल्ली, वेमपल्ली, सर्वराजुपेटा, वीएन पल्ली (कमलापुरम निर्वाचन क्षेत्र), गंगीरेड्डीपल्ली, उरुतुर, येर्रागुंटला (जम्मलमडुगु निर्वाचन क्षेत्र), और पोटलादुर्थी सहित कई प्रमुख स्थानों से गुजरेंगे।
27 Mar 2024 05:36AM,by: Tikendra Sinha
हिमाचल प्रदेश के मंडी में आज कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी प्रदर्शन करेगी। पार्टी इस दौरान मंडी से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत के खिलाफ टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर हमला बोलेगी। बता दें कि कल कंगना ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी और इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के सोशल मीडिया अकाउंट से हुए विवादित पोस्ट पर भी बात की गई थी। मंडी में आज कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करेगी बीजेपी
27 Mar 2024 05:36AM,by: Tikendra Sinha
महाराष्ट्र में विपक्षी महाविकास अघाड़ी को एक और बड़ा झटका लगा है। पूर्व सांसद राजू शेट्टी ने MVA के साथ गठबंधन करने से इनकार कर दिया है। MVA ने हातकणंगले की सीट राजू शेट्टी को देने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन अब राजू शेट्टी इस सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। राजू शेट्टी स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के अध्यक्ष है और बड़े किसान नेता भी हैं। बता दें कि 2 दिन पहले ही महादेव जानकर ने भी MVA के साथ गठबंधन करने से इनकार कर दिया था। महाविकास अघाड़ी को एक और झटका
27 Mar 2024 05:36AM,by: Tikendra Sinha
राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर रविंद्र सिंह भाटी बाड़मेर जैसलमेर सीट चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने यह निर्णय आज बाड़मेर आलोक आश्रम में सर्व समाज की बैठक में लिया। 4 अप्रैल को वह इस बाड़मेर-जैसलमेर सीट से नामांकन भरेंगे। रविंद्र सिंह भाटी ने किया चुनाव लड़ने का ऐलान
27 Mar 2024 01:10AM,by: Tikendra Sinha
लोकसभा चुनाव के लिए बीजोपी ने मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में अपने स्टार प्रचार की लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में 40 स्टार प्रचारकों के नाम शामिल है। दोनों ही राज्यों में पीएम मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह समेत 40 स्टार प्रचार पार्टी के लिए वोट मांगेंगे। लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट
27 Mar 2024 01:10AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






