केंद्रीय एजेंसी ईडी ने अब गोवा आम आदमी पार्टी के नेताओं को समन भेजा है.गोवा AAP के अध्यक्ष अमित पालेकर को भी एजेंसी ने समन भेजा है, जिन्हें एजेंसी की दिल्ली ऑफिस में कल पेश होना है। दिल्ली एक्साइज पॉलिसी से जुड़े केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी ईडी की हिरासत में हैं।
28 Mar 2024 02:16AM,by: Tikendra Sinha
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार होंगे। भाजपा ने एक सूची जारी कर उनके नाम की घोषणा की। पिछले दिनों एक आश्चर्यजनक कदम में, भाजपा ने लोकसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले मनोहर लाल खट्टर की जगह अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) नेता सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया था।
28 Mar 2024 02:16AM,by: Tikendra Sinha
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की एक आठवीं लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने यूपी, मध्य प्रदेश, झारखंड और तेलंगाना के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। लिस्ट में 14 उम्मीदवारों के नाम हैं। कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट
28 Mar 2024 02:16AM,by: Tikendra Sinha
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मध्य प्रदेश में चुनावी प्रचार करने के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कमलनाथ, जीतू पटवारी समेत 40 दिग्गज नेताओं के नाम शामिल है। कांग्रेस स्टार प्रचारको की लिस्ट जारी
28 Mar 2024 02:16AM,by: Tikendra Sinha
मुरादाबाद लोकसभा सीट पर इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। आज नामांकन के आखिरी दिन असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने राजनीतिक विशेषज्ञों को चौंका दिया। पार्टी ने बकी रशीद को मुरादाबाद सीट से अपना प्रत्याशी बनाकर नामांकन दाखिल करवा दिया। बकी रशीद AIMIM के महानगर अध्यक्ष भी हैं।
28 Mar 2024 02:15AM,by: Tikendra Sinha
एनटीए ने CUET UG 2024 की रजिस्ट्रेशन तारीख बढ़ा दी। वहीं, आज यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) ने सभी राज्य बोर्डों के अध्यक्षों के लिए एक आधिकारिक नोटिस जारी की। जिसमें सभी राज्य बोर्डों के अध्यक्षों से छात्रों को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी-यूजी) के लिए आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित करने का अनुरोध किया है। यह नोटिस यूजीसी सचिव प्रोफेसर मनीष आर जोशी के साइन से जारी की गई है। तारीख बढ़ने के बाद यूजीसी ने राज्य बोर्डों को जारी किया नोटिस
28 Mar 2024 02:15AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








