लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रथम चरण के लिए कुल 11 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र विधिमान्य पाए गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि बस्तर लोकसभा क्षेत्र में कुल 12 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र जमा किए थे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा के उपरांत बस्तर लोकसभा क्षेत्र में निर्वाचन के लिए अब 11 अभ्यर्थी शेष हैं। प्रथम चरण के लिए नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 मार्च 2024 है। बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल 2024 को मतदान होगा।
29 Mar 2024 05:47AM,by: Tikendra Sinha
लोकसभा आम निर्वाचन - 2024 के लिए निर्वाचन कार्य में नियोजित अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्य के समस्त शासकीय चिकित्सालयों में निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य के शासकीय अस्पतालों में आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं होने अथवा आपातकालीन स्थिति के लिए अधिकारी-कर्मचारी राजधानी रायपुर के 3 तथा राज्य के बाहर 2 निजी अस्पतालों में अपना इलाज करा सकेंगे।
29 Mar 2024 05:47AM,by: Tikendra Sinha
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने लोकसभा आम निर्वाचन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्यवाही किए जाने के संबंध में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन दिशा-निर्देशों के परिपालन में राज्य में विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के माध्यम से धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन तथा संग्रहण पर कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता के अंतर्गत निगरानी दलों द्वारा सघन जाँच की कार्यवाही लगातार जारी है।
29 Mar 2024 05:47AM,by: Tikendra Sinha
उत्तर प्रदेश के टॉप माफिया से बाहुबली नेता बने मुख्तार अंसारी की आज दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मुख्तार अंसारी की मौत पर समाजवादी पार्टी ने दुख जताया है। सपा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है, "पूर्व विधायक श्री मुख्तार अंसारी जी का इंतकाल, दुःखद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो। विनम्र श्रद्धांजलि!" मुख्तार अंसारी की मौत पर राजनेताओं ने जताया दुख
29 Mar 2024 01:54AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







