कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उनके सामने टेबल पर एक वॉशिंग मशीन रखी नजर आई। जिस पर BJP वॉशिंग मशीन लिखा हुआ था। इस वॉशिंग मशीन को दिखाते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि भाजपा जिन नेताओं पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगाती है, बाद में उन्हें ही अपनी पार्टी में शामिल करवा कर केस वापस ले लेती है। भाजपा के पास ऐसी वॉशिंग मशीन है, जिसमें 10 साल पुराना केस भी डालो तो आरोपी बेदाग होकर निकलता है। उन्होंने आगे मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा- मशीन के साथ-साथ ये कमाल मोदी वॉशिंग पावडर का भी है। जिससे आरोपी बिल्कुल चमकते हुए व्यक्तित्व के साथ वॉशिंग मशीन से बाहर निकलता है। "मोदी वॉशिंग पाउडर से लगे सारे दाग धुल जाते हैं"- पवन खेड़ा
30 Mar 2024 11:47AM,by: Tikendra Sinha
टीम शराब घोटाला मामले में जेल में अरविंद सिंह, महादेव सट्टेबाजी मामले में असीम दास, भीम यादव और सतीश चंद्राकर और कोयला घोटाला मामले में समीर बिश्नोई, सूर्यकांत तिवारी, शिवशंकर नाग और नायर शामिल से पूछताछ कर रही है. इसके बाद टीम आगे की कार्रवाई करेगी जिसके चलते रायपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। रायपुर सेंट्रल जेल में सुरक्षा बढ़ाई गई
30 Mar 2024 08:43AM,by: Tikendra Sinha
रांची के बड़गाईं अंचल के 8.46 एकड़ के जमीन घोटाले में झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) 30 मार्च को स्पेशल पीएमएलए कोर्ट में चार्जशीट फाइल कर सकती है। इस मामले में एजेंसी ने जांच लगभग पूरी कर ली है। सोरेन को 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। उनकी न्यायिक हिरासत के 60 दिन आज 30 मार्च को पूरे हो रहे हैं। नियमतः किसी अभियुक्त की गिरफ्तारी के 60 दिन के भीतर चार्जशीट फाइल करना अनिवार्य होता है।
30 Mar 2024 05:35AM,by: Tikendra Sinha
उत्तराखंड में नानकमत्ता गुरुद्वारे के डेरा प्रमुख तरसेम सिंह की हत्या को अंजाम देने की जिम्मेदारी तरन तारन के गांव मियांविंड में रहने वाले सरबजीत सिंह ने ली है. उसकी तलाश में उत्तराखंड की एसआईटी और पुलिस पहले से ही जुटी है. सरबजीत सिंह के निशाने पर भाजपा के तरन तारन से जिला प्रधान हरजीत सिंह संधू भी है। सरबजीत सिंह ने ली तरसेम सिंह की हत्या की जिम्मेदारी
30 Mar 2024 01:39AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







