जेडीयू नेता नीरज कुमार ने तेजस्वी के गाने का जवाब देते हुए कहा, "तुम तो बड़े घपलेबाज हो, सत्ता में आते हो तो सनम लूट मचाते हो, मां-बाप की पार्टी पर खूब इतराते हो, बार-बार तुम जो बबुआ ऐसा करोगे, भाई-बहन, माई-बाप को टिकट बांटोगे, जनता रूठ जाएगी तो बेरोजगार घूमोगे।" उन्होंने अपने इस जवाब सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म 'एक्स' पर शेयर किया है। तेजस्वी के गाने का जेडीयू नेता ने अलग अंदाज में दिया जवाब
01 Apr 2024 12:55AM,by: Tikendra Sinha
पीएम नरेंद्र मोदी ने मेरठ से अपने चुनाव प्रचार का शंखनाद किया। पीएम मोदी ने मेरठ में चुनावी रैली को संबोधित किया और मंच से विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और इंडी एलायंस मिलकर देश की एकता और अखंडता को तोड़ने में लगे हुए हैं और आज एक बार इनका नया कारनामा सामने आया है। पीएम ने कहा "मेरठ से मेरा विशेष रिश्ता है। मैंने 2014 और 2019 (लोकसभा) चुनावों के लिए अपना चुनाव अभियान मेरठ से ही शुरू किया था और अब, 2024 चुनावों के लिए पहली रैली भी मेरठ में आयोजित की जा रही है। 2024 लोकसभा चुनाव सरकार चुनने का चुनाव नहीं है, बल्कि 'विकसित भारत' बनाने का चुनाव है। विपक्ष पर खूब बरसे प्रधानमंत्री
31 Mar 2024 01:12PM,by: Tikendra Sinha
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने बड़ा कदम उठाते हुए मशहूर अभिनेता गोविंदा को पार्टी में शामिल कराया था , पर अब गोविंदा चुनाव नही लड़ेंगे बल्कि पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव का प्रचार करेंगे। बता दें कि हाल ही में गोविंदा ने शिवसेना ज्वाइन की थी और उनके मुम्बई उत्तर-पश्चिम सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें थीं। हालांकि, अब खबर है कि वह चुनाव नहीं लड़ने वाले हैं। चुनाव नही लड़ेंगे गोविंदा, महायुति के लिए प्रचार करेंगे
31 Mar 2024 01:12PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









