कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज किए जाने के आरोपों के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है। पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस का कोई बैंक अकाउंट फ्रीज नहीं हुआ है और वह झूठ का पुलिंदा खड़ा कर रही है। उन्होंने कहा कि इनकम टैक्स एक्ट के प्रावधान 13ए के तहत राजनीतिक दलों को आयकर में छूट मिलती है। यह वित्त वर्ष 2017-18 का मामला है, जिसके लिए असेसमेंट के आधार पर टैक्स भरने की विस्तारित तारीख 31 दिसंबर 2018 थी।
23 Mar 2024 12:45PM,by: Tikendra Sinha
सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के नाम एक चिट्ठी लिखी है। सुकेश ने ये चिट्ठी जेल से लिखी है। अरविंद केजरीवाल को ईडी की रिमांड मिलने के बाद उसने ये चिट्ठी लिखी। सुकेश ने चिट्ठी लिखकर केजरीवाल का तिहाड़ जेल में स्वागत किया है। सुकेश ने लिखा है, डियर ब्रदर, वेलकम टू तिहाड़। सुकेश ने लिखा है कि हमेशा की तरह सत्य की जीत हुई है। ये नये भारत की शक्ति का उत्कृष्ट उदाहरण है। यह दिखाने के लिए कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। मेरे प्रिय अरविंद केजरीवाल जी, सबसे पहले मैं आपका स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं। सुकेश ने जेल से केजरीवाल को लिखी चिट्ठी
23 Mar 2024 08:24AM,by: Tikendra Sinha
दिल्ली शराब घोटाले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी की रिमांड में भेजे जाने के बाद बीजेपी ने कड़ा हमला बोला है। भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि आख़िरकार दिल्ली शराब घोटाले का मास्टरमाइंड क़ानूनी हिरासत में है। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने कहा कि केजरीवाल की रिमांड की खबर से देश आश्वस्त है कि भ्रष्टाचार करने वाला व्यक्ति भले ही केजरीवाल ही क्यों न हो, लेकिन इस देश में कानून से बड़ा कोई नहीं है।
23 Mar 2024 03:08AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








