Tikendra Sinha

Generic placeholder image

लुधियाना से कांग्रेसी सांसद रवनीत बिट्टू के खिलाफ लुधियाना पुलिस ने एक और मामला दर्ज किया है। दरअसल कुछ दिन पहले रवनीत बिट्टू गांव खैहरा के पास स्थित कार्कस प्लांट पर दौरा करने गए थे, जहां पर 11 पंचायतों के लोग धरने पर बैठे थे, जो कार्स प्लाट को बंद करने की मांग कर रहे थे, इस दौरान रवनीट बिट्टू ने वहां पहुंच कर कार्कस प्लाट पर ताला लगा दिया था। जिसके बाद करीब डेढ़ महीने के बाद थाना लाडोवाल की पुलिस ने बिट्टू खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना लाडोवाल की पुलिस ने बिट्टू व उसके 100 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ सरकारी जगह पर जबरदस्ती दखल होकर हमला करने का मामला दर्ज किया है। पंजाब : कांग्रेस सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज

17 Mar 2024 02:42AM,
by: Tikendra Sinha