केंद्रीय चुनाव आयोग ने अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में होने वाले विधानसभा चुनावों के परिणाम की तारीख बदल दी है। चुनाव आयोग ने चुनावी कार्यक्रमों का ऐलान करते हुए बताया था कि लोकसभा और चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणाम 4 जून को ही आएंगे। लेकिन आयोग ने अब इसमें बदलाव किया है। अब अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनाव के परिणाम 2 जून को आएंगे। बता दें कि लोकसभा चुनावों के साथ अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, आंध्र प्रदेश और उड़ीसा में विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनावों के नतीजों की बदली तारीख
17 Mar 2024 11:51AM,by: Tikendra Sinha
विधानसभा सीतापुर जिला सरगुजा के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के लोकप्रिय सांसद प्रत्याशी चिंतामणि महाराज जी का स्वागत भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया भाजपा के सरगुजा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह इस कार्यक्रम में कहां की सीतापुर विधानसभा के चारों मंडलों से हमें ज्यादा से ज्यादा वोटो से चिंतामणि महाराज को विजय बनाना है भाजपा के द्वारा बहुत सही प्रत्याशी को मैदान में उतारा गया है इसी कड़ी में प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने कहा कि आजादी के 76 साल बाद सीतापुर विधानसभा मैं कमल खिला है मैं कमल खिला है साथ ही अब सीतापुर विधानसभा कमल का गढ़ भी बन चुका है मोदी जी के समस्त योजनाओं का जिक्र करते हुए आवाहन किया कि हमें सांसद प्रत्याशी को अत्यधिक मतों से विजय बनाना है सीतापुर के विधायक राम पुकार तओपो ने इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार सीतापुर विधानसभा 1 लाख से अधिक वोटो से सांसद प्रत्याशी को विजय बनाएंगे सांसद प्रत्याशी चिंतामणि महाराज ने कहा कि मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है अपने उद्बोधन में आगे कहा कि जिस प्रकार सीतापुर विधानसभा में इस बार रिकॉर्ड बना है उसी प्रकार लोकसभा में भी रिकॉर्ड बनाना है इस बार लोकसभा में मोदी जी को 400 सीट देना है सांसद प्रत्याशी महतारी वंदन योजना कार्यक्रम में आभार व्यक्त करने राजमोहिनी देवी अंबिकापुर में शामिल हुए दरिमा हवाई अड्डे को लाइसेंस मिलने पर आभार व्यक्त करने में शामिल हुए लुंड्रा विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन मैं भी सरीख हुए। भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए चिंतामणि महाराज
17 Mar 2024 08:18AM,by: Tikendra Sinha
कपिल सिब्बल ने इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर एक बार फिर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर बड़ा घोटाला हुआ है, इसका फायदा सीधा बीजेपी को हुआ है। उन्होंने कहा कि आरएसएस (RSS) और बीजेपी (BJP) बताए इस करप्शन पर क्या कहेंगे, उन्हें जवाब देना चाहिए। ED सिर्फ विपक्ष के नेताओं पर रेड करती है। अरविंद केजरीवाल को आज नहीं तो कल गिरफ्तार करेगी। चुनाव आयोग सरकार के इशारों पर काम करता है। सात चरणों में चुनाव कराकर आयोग इसी बात को साबित करना चाहता है। "चुनाव आयोग सरकार के इशारों पर काम करता है" : कपिल सिब्बल
17 Mar 2024 08:18AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







