Tikendra Sinha

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने चित्रकोट महोत्सव कार्यक्रम में जिले के प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत हितग्राहियों को उनके आवास की चाबी उन्हें सौंपी है। अब उन्हें कच्चे मकानों में रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। विकासखंड जगदलपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बाबूसेमरा में निवासरत श्रीमती जुनी नाग पति श्री सुकरू और श्रीमती डोमीनी पति श्री सोमारू दोनों का परिवार पहले छोटे-छोटे कच्चे आवास में रहते थे। आवास जर्जर स्थिति में था और वहां रहना मुश्किल था। इन दोनों हितग्राहियों का नाम एसईसीसी 2011 की स्थाई प्रतीक्षा सूची में सम्मिलित था। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत इन्हें आवास की स्वीकृति दी गई। उक्त आवास निर्माण हेतु उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से स्वीकृत 1 लाख 30 हजार की राशि चार किस्तों में सीधे डीबीटी के माध्यम से खाते में हस्तांतरित किया गया, साथ ही मनरेगा से 95 दिवस का मजदूरी भुगतान भी प्रदाय किया गया। वर्तमान में दोनों हितग्राही आवास निर्माण पूर्ण कर पक्के आवास में परिवार सहित निवास कर रहे हैं।

06 Mar 2024 02:08AM,
by: Tikendra Sinha