Tikendra Sinha

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर रेलवे स्टेशन से श्री रामलला दर्शन योजना की स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 850 श्रद्धालुओं का पहला जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना किया गया। इस यात्रा से श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है और भगवान राम का जय-जयकार करते हुए अयोध्या धाम के लिए निकल चुके हैं। ट्रेन में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए भक्तिमय माहौल में श्री रामलला के दर्शन को जा रहे है। ट्रेन को अयोध्या धाम जैसे सुंदर सजावट किया गया है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री दयालदास बघेल सहित विधायकगण उपस्थित रहे।   श्रद्धालुओं में रामलला के दर्शन को लेकर गहरा उत्साह

05 Mar 2024 01:31PM,
by: Tikendra Sinha