Tikendra Sinha

Generic placeholder image

पटना के गांधी मैदान में RJD की 'जन विश्वास महारैली' के दौरान तेजस्वी यादव जमकर गरजे। विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि जहां तक मेरी नजर जा रही, लोग ही लोग नजर आ रहे हैं। हम लोगों ने 10 दिनों तक बिहार का भृमण किया। आप सबसे आने का अनुरोध किया था। आज रैलियों में भीड़ का रिकॉर्ड टूटा है। इसी गांधी मैदान में नौकरी भी बांटी गई। इस दौरान भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि हमलोग डरने वाले नहीं हैं। वाशिंग मशीन में कितना बड़ा भी भ्रस्टाचारी हो साफ हो जाता है। लेकिन बीजेपी डस्टबिन वाली पार्टी हो गई है। इसमें हर पार्टी का कूड़ा आ जाता है। "बीजेपी डस्टबिन वाली पार्टी हो गयी है..," : तेजस्वी यादव

03 Mar 2024 01:05PM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

राजस्थान के कई इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई जिससे फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य के कुछ भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की बरिश हुई। चूरू में सर्वाधिक 19 मिलीमीटर व लालसोट (दौसा) में 17 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। मौसम केन्द्र के अनुसार शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्पन्न परिसंचरण तंत्र उत्तरी पाकिस्तान और पंजाब के ऊपर है। इसके कारण आज पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर एवं जयपुर संभाग में कहीं-कहीं तेज गरज के साथ छींटे पड़ने, बिजली गिरने और एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है।  राजस्थान के कई इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि की भी संभावना

03 Mar 2024 10:00AM,
by: Tikendra Sinha