Tikendra Sinha

Generic placeholder image

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बीते दिनों पुलिस कॉलोनी अमलीडीह में पुलिस परिवारजनों से मुलाकात की थी। मुलाकात के दौरान पुलिस परिवारजनों के द्वारा अमलीडीह कॉलोनी में पुलिस कैंटीन खोले जाने के संबंध में आग्रह किया गया था। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने पुलिस कैंटीन तत्काल खोलने हेतु पुलिस मुख्यालय के अधिकारियो को निर्देश दिए थे। उपमुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पुलिस मुख्यालय द्वारा तत्परता से कार्यवाही करके पुलिस अधीक्षक, रायपुर एवं सेनानी 4थी वाहिनी छसबल को तत्काल पुलिस कैंटीन खोलने के निर्देश एवं अनुमति दी गई। जिसके फलस्वरूप आज आज पुलिस आवासीय कॉलोनी अमलीडीह में पुलिस जवानों एवं उनके परिवार के कल्याण के कदम अंतर्गत पुलिस कैंटीन का शुभारंभ पुलिस महानिरीक्षक रायपुर क्षेत्र श्री अमरेश कुमार मिश्रा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रायपुर श्री संतोष कुमार सिंह, सेनानी 4थी वाहिनी, माना श्री योगेश पटेल उपस्थित थे। पुलिस कैंटीन खुल जाने से पुलिस आवासीय परिसर में निवासरत परिवार जनों में हर्ष व्याप्त है एवं निवासरत 1080 परिवारजनों ने इसके लिए उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इस सुविधा को प्रदान किए जाने के लिए आभार व्यक्त किया।

19 Feb 2024 05:35AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के द्वारा अपने अति व्यस्ततम समय में से आज दिनांक 18 फरवरी 2024 को सुबह 11:00 बजे वर्चुअल रूप से जुड़कर विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जांजगीर चांपा जिला के चांपा में बस स्टेण्ड चांपा के पास नवीन न्यायालय भवन का शिलान्यास किया गया। उक्त कार्यक्रम में ही व्यवहार न्यायालय भवन चांपा के अतिरिक्त व्यवहार न्यायालय अकलतरा, नवागढ़, सक्ती, मालखरौदा, डभरा, जैजैपुर एवं नवीन कर्मचारी आवासीय परिसर जांजगीर का शिलान्यास किया गया। इसी दौरान जिले के पोर्ट-फोलियो जज श्री पार्थ प्रतीम साहू ने कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहकर भूमि पूजन किया एवं भवनों की आधारशिला रखी।

19 Feb 2024 05:34AM,
by: Tikendra Sinha