बिलासपुर हाईकोर्ट ने महादेव सट्टा एप मामले में आरोपी अनिल दम्मानी की जमानत याचिका मंजूर कर ली है। दम्मानी को 12 अप्रैल शाम 4 बजे तक सरेंडर करना होगा।चर्चित महादेव सट्टा एप मामले में आरोपी अनिल दम्मानी की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने मंजूर कर ली है। मेडिकल ग्राउंड पर कोर्ट ने दम्मानी को 8 हफ्ते के लिए एक लाख के मुचलके पर जमानत दी है। महादेव सट्टा एप मामले में आरोपी अनिल दम्मानी को मिली जमानत
16 Feb 2024 08:16AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का 10वें दिन है। सदन में छत्तीसगढ़ी में पढ़ाई का मुद्दा उठा। विधायक कुंवर निषाद ने मुद्दा उठाते हुए कहा कि बहुत से युवा हैं जो छत्तीसगढ़ी भाषा की पढ़ाई कर चुके हैं, उन्हें टीचर की जॉब मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इसी भर्ती में छत्तीसगढ़ भाषा में एमए करने वालों के लिए पद स्वीकृत किया जाएगा। विधानसभा सत्र : सदन में उठा छत्तीसगढ़ी में पढ़ाई का मुद्दा
16 Feb 2024 08:16AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल के नियंत्रक से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में संचालित वेबसाइट https://vyapam.cgstate.gov.in में अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाईन एप्लीकेशन फार्म भरते समय, प्रवेश पत्र डाउनलोड करते समय एवं परीक्षा परिणाम जारी उपरांत अत्यधिक संख्या में हिट्स होने से अभ्यर्थियों को असुविधा हो रही थी।
16 Feb 2024 04:21AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा में माओवादी आतंक प्रभावित क्षेत्रों के गांवों के लिए ‘नियद नेल्लानार योजना’ अर्थात ‘आपका अच्छा गांव योजना’ प्रारंभ करने की बड़ी घोषणा की। इस योजना के तहत माओवादी आतंक प्रभावित क्षेत्रों में प्रारंभ किए गए 14 नये कैंपों की 5 किलोमीटर की परिधि के गांवों में 25 से अधिक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही इन गांवों के ग्रामीणों को शासन की 32 व्यक्तिमूलक योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। नए कैम्प पुलिस का ही नहीं विकास का भी कैम्प होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा में की बड़ी घोषणा
16 Feb 2024 04:21AM,by: Tikendra Sinha
प्रदेश के 8 युवा एक से 7 मार्च तक रूस के सोची शहर में आयोजित होने वाले वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल में भारत से शामिल होने वाले दल का हिस्सा होंगे। इन युवाओं ने आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय में बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला के नेतृत्व में मुलाकात कर यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इसे छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि बताया और युवाओं को अपना आशीष और शुभकामनाएं दी। उन्होंने युवाओं से कहा कि आपको प्रदेश के साथ-साथ अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का गौरवपूर्ण अवसर मिल रहा है। आप सभी स्वामी विवेकानंद के देश से वहां जा रहे हैं। आप भारत के प्रतिनिधि हैं, हमारी महान सांस्कृतिक परंपरा की झलक वहां दिखाएं।
16 Feb 2024 04:21AM,by: Tikendra Sinha
प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन कल शुक्रवार 16 फरवरी को शाम 9.15 को रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। नई दिल्ली में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 17 फरवरी को सुबह 9 बजे छत्तीसगढ़ सदन से डॉ. अम्बेडकर भवन जनपथ में आयोजित एन्युवल ग्लोबल समिट आफ रूरल इकॉनामी फोरम में शामिल होंगे। इसके पश्चात नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान स्थित भारत मण्डपम् में पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन रविवार 18 फरवरी को पुनः भारत मण्डपम् पहुंचेंगे। कार्यक्रम के पश्चात शाम 6.55 बजे नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय विमानतल से रवाना होकर रात्रि 8.45 बजे रायपुर पहुंचेंगे।
16 Feb 2024 01:46AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव के विभागों के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु 14,380 करोड़ 52 लाख 32 हजार रूपए की अनुदान मांगे सर्वसम्मति से पारित की गई। इसमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के लिए 2,677 करोड़ 50 लाख 85 हजार रूपए, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग-नगरीय निकाय के लिए 44 करोड़ 04 लाख 60 हजार रूपए, लोक निर्माण कार्य-सड़कें और पुल के लिए 3,471 करोड़ 38 लाख 96 हजार रूपए, न्याय प्रशासन एवं निर्वाचन के लिए 925 करोड़ 61 लाख 57 हजार रूपए, लोक निर्माण कार्य-भवन के लिए 1,844 करोड़ 41 लाख 91 हजार रूपए, नगरीय प्रशासन एवं नगरीय विकास-नगरीय कल्याण के लिए 2,096 करोड़ 69 लाख 52 हजार रूपए, लोक निर्माण विभाग से संबंधित विदेशों से सहायता प्राप्त परियोजना के लिए 575 करोड़ 62 लाख 32 हजार रूपए और नगरीय निकायों को वित्तीय सहायता हेतु 2,745 करोड़ 23 लाख 94 हजार रूपए शामिल हैं। अनुदान मांगों की चर्चा में 23 सदस्यों ने भाग लिया और बजट प्रावधान की प्रशंसा की व सुझाव दिए। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने अनुदान मांगों की चर्चा के दौरान छत्तीसगढ़ निर्माता, भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के यादों को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में अटल चौक बनाने की घोषणा की। उन्होंने सदस्यों की मांग एवं सुझावों को भी गंभीरता लेने की बात कही।
16 Feb 2024 01:46AM,by: Tikendra Sinha
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को इमरान खान के निर्दलीय उम्मीदवार से मिली हार के बाद एक और बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने नवाज की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने अपने हारे हुए निर्वाचन क्षेत्र की अधिसूचना को रद्द करने का आदेश दिया था। पाक चुनाव आयोग ने पूर्व पीएम नवाज शरीफ को दिया झटका
16 Feb 2024 01:24AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






