Tikendra Sinha

Generic placeholder image

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि कलार समाज अत्यंत जागरूक और मेहनतकश समाज है। अपनी मेहनत और काबिलियत के बल पर यह समाज हर क्षेत्र में निरंतर प्रगति के नए सोपान तय कर रहा है। उप मुख्यमंत्री साव ने बालोद जिले के ग्राम सोरर में डड़सेना कलार समाज द्वारा आयोजित कलार महोत्सव में इस आशय के विचार व्यक्त किए। उन्होेंने माता बहादुर कलारिन की अदम्य साहस एवं वीरता का उल्लेख करते हुए उन्हें नमन किया। साव ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की ओर से ग्राम सोरर में निर्माणाधीन कलार समाज के भव्य भवन के निर्माण एवं उसके विस्तार के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद श्री मोहन मंडावी, विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा और श्री योगेश्वर राजू सिन्हा भी कलार महोत्सव में शामिल हुए।

14 Feb 2024 03:14PM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे, अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी की अध्यक्षता में तथा मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की मौजूदगी में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में सड़क सुरक्षा के संबंध में छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिदृश्य के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। न्यायमूर्ति श्री सप्रे ने छत्तीसगढ़ राज्य को सड़क सुरक्षा के मामले में आदर्श राज्य बनने की बात कही। देश में प्रतिदिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं को उन्होंने चिंताजनक बताया। उन्होंने अधिकारियों को सुगम यातायात प्रबंधन के संबंध में सभी जरूरी कार्य करने कहा है। सड़क सुरक्षा परिदृश्य संबंधित समीक्षा बैठक सम्पन्न

14 Feb 2024 03:13PM,
by: Tikendra Sinha