हरियाणा और पंजाब से भारी मात्रा में किसानों का दल दिल्ली के लिए निकल चुका है। ऐसे में जहां किसानों को सीमाओं पर ही रोकने की कोशिश की जा रही है तो वहीं दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में लाल किले को भी अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। किसानों के प्रदर्शन के बीच अस्थाई रूप से बंद किया गया लाल किला
13 Feb 2024 12:46PM,by: Tikendra Sinha
उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव के निर्देश पर नगरीय निकायों में कार्यरत स्वच्छता कमांडो के मानदेय के भुगतान के लिए विभाग द्वारा पांच करोड़ 78 लाख 77 हजार 560 रुपए की राशि जारी की गई है। संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा आज जारी इस राशि से प्रदेश के विभिन्न नगरीय निकायों में काम कर रहे स्वच्छता कमांडो को अक्टूबर-2023 से दिसम्बर-2023 तक लंबित तीन महीनों के मानदेय का भुगतान किया जाएगा।
13 Feb 2024 12:46PM,by: Tikendra Sinha
दूरस्थ अंचल के किसान दंतेवाड़ा जिले के गीदम निवासी श्री पूरनचंद सोनी दो साल का बकाया बोनस राशि 64 हजार 480 रूपए खाते में आने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि बोनस की राशि का उपयोग कृषि कार्य में करेंगे। अच्छी खेती-बाड़ी करने के लिए भूमि की मरम्मत भी कराने की बात कही। गांव चितालंका निवासी श्री राजेन्द्र सेठिया ने बताया कि 27 क्विंटल का धान बेचने पर उन्हें दो साल की बोनस राशि 64 हजार 640 रूपए मिली है। पैसे का उपयोग बच्चे की अच्छी पढ़ाई-लिखाई और उनकी स्कूल फीस भरने के लिए करेंगे। गांव कवलनार की महिला कृषक श्रीमती गीता और ग्राम भोगाम के किसान श्री नतरूराम ने भी बोनस राशि मिलने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया है। खेती-बाड़ी के लिए किसानों को सही समय पर मिली बोनस की राशि
13 Feb 2024 09:31AM,by: Tikendra Sinha
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई महतारी वंदन योजना को लेकर प्रदेश की महिलाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। योजना के तहत आवेदन भरने के लिए सभी जिलों में पंचायत और आंगनबाड़ी स्तर पर लगाए गए शिविरों में महिलाओं की काफी भीड़ उमड़ रही हैै। योजना का लाभ लेने के लिए प्रदेश में अब तक 51 लाख 16 हजार से अधिक महिलाओं के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। 12 फरवरी को प्रदेश में 4 लाख 91 हजार 914 महिलाओं ने आवेदन किया है।
13 Feb 2024 09:31AM,by: Tikendra Sinha
अंबिकापुर पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा का टीएस सिंहदेव ने स्वागत किया। पूर्व डिप्टी सीएम ने अपने ट्वीट में बताया कि हमारे नेता राहुल गांधी का अंबिकापुर में हार्दिक स्वागत। आज राहुल गांधी और छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट के साथ अंबिकापुर के जनमानस को जागृत कर रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सम्मिलित हुआ।
13 Feb 2024 06:24AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






