उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव ने मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के देवरहट में निर्माणाधीन गुणवत्ताहीन पानी टंकी को तोड़ने के निर्देश दिए हैं। विगत दिनों एक कार्यक्रम में शामिल होने देवरहट पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री साव ने ग्रामीणों द्वारा गुणवत्ताहीन निर्माण और लेट-लतीफी की शिकायत पर तत्काल कार्यस्थल पहुंचकर इसका निरीक्षण किया था। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता को निर्माणाधीन पानी टंकी की जांचकर निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। प्रमुख अभियंता द्वारा निरीक्षण में काम को खराब गुणवत्ता का और कई खामियां पाए जाने पर उप मुख्यमंत्री ने इसे गिराकर दूसरी नई टंकी के निर्माण के निर्देश दिए हैं। निर्माणाधीन टंकी को ध्वस्त करने का काम शुरू हो चुका है। प्रमुख अभियंता ने निरीक्षण प्रतिवेदन में संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार पर भी कार्रवाई की अनुशंसा की है।
12 Feb 2024 11:31AM,by: Tikendra Sinha
वर्ष 2047 में विकसित छत्तीसगढ़ का जिम्मा संभालने की जिम्मेदारी जिस पीढ़ी पर होगी, उन्हें तैयार करने और गढ़ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय प्रदेश के बच्चों से निरंतर संवाद कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आज विधानसभा परिसर का निरीक्षण करने आये बेमेतरा के एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल के बच्चों से विधानसभा कार्यालय कक्ष में मुलाकात की और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे। बच्चे विधायक श्रीमती भावना बोहरा के नेतृत्व में पहुंचे थे।
12 Feb 2024 11:30AM,by: Tikendra Sinha
भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश के विभिन्न राज्यों के 46 स्थानों पर आयोजित प्रधानमंत्री रोजगार मेला में 1 लाख से अधिक युवाओं को वर्चुअल रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने नौजवानों से राष्ट्र निर्माण का सहभागी बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा नौकरी देने का अभियान पूरी पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है। देश के सभी युवाओं को अपनी योग्यता साबित करने का सामान अवसर मिल रहा है।
12 Feb 2024 11:30AM,by: Tikendra Sinha
बजट सत्र के 6वें दिन प्रश्नकाल के दौरान सदन में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का मामला विधायक राजेश मूणत ने उठाया। हुए भाजपा विधायक राजेश मूणत ने अधिकारियों की मिलीभगत से करोड़ों की गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। वहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जवाब में कहा कि मामले की विभागीय जांच की जाएगी।
12 Feb 2024 08:14AM,by: Tikendra Sinha
श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला कॉलेज के बुक क्लब 'गुफ्तगू' ने कॉलेज लाइब्रेरी कमेटी के सहयोग से शुक्रवार, 2 और शनिवार, 3 फरवरी 2024 को अपने दूसरे वार्षिक साहित्योत्सव, शब्दपाखी, का आयोजन किया। इसका लक्ष्य था विभिन्न शैलियों में महिला लेखकों की आवाज़, दृष्टिकोण और आख्यानों पर प्रकाश डालना, जो सूक्ष्म और स्थूल महत्व के मुद्दों पर पितृसत्तात्मक रूपक को चुनौती देते हैं।
12 Feb 2024 08:14AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









