Tikendra Sinha

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले में अपने गृहग्राम बगिया में निजी चैनल के ‘इमर्जिंग जशपुर‘ कार्यक्रम में शामिल हुए। एक प्रश्न के जबाव में मुख्यमंत्री ने कहा कि ग़रीबों की सेवा से सुखद अनुभूति होती है। हम सभी को स्वास्थ्य सुविधा दिलाने प्रयासरत रहेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि जशपुर जिले के ट्रक ड्राईवर का एम्स दिल्ली में इलाज कराया हैं। उसके पेट में ट्यूमर था, इलाज के बाद वह स्वास्थ्य होकर वापस आया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से सहयोग लेकर ज़रूरतमंद लोगों का इलाज ज़्यादा से ज्यादा कराया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मदद से प्रधानमंत्री सहायता कोष से भी ईलाज कराया गया। 

11 Feb 2024 07:51AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान सहसपुर लोहारा जनपद पंचायत के ग्राम खजरीकला और ग्राम बाम्बी, बसिंझोरी और लखनपुर में आयोजित मड़ाई मेला में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं और माताओ से हमने वादा किया था कि प्रदेश में नई सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना शुरू की जाएगी। श्री साय सरकार ने उस गांरटी को पूरा किया। प्रदेश में महतारी वंदन योजना शुरू हो गई है। योजना शुरू होने से प्रदेश की माताएं बहुत खुश है। अब जल्द ही महतारी वंदन योजना के तहत हर माह पात्र हितग्राहियों को एक हजार रुपये मिलना शुरू हो जाएगा। राज्य के बजट में इसके लिए प्रावधान किया है। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश की महिलाए, माताएं, शक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ रही है। महिला सशक्तिकरण की दिशा को आगे बढाते हुए प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में सिर्फ महिलाओ- माताओ के लिए महतारी सदन बनाया जाएगा। प्रदेश विष्णुदेव की सरकार इस दिशा में जल्द की फैसला करेगी। 

11 Feb 2024 07:50AM,
by: Tikendra Sinha