Tikendra Sinha

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखण्ड के ग्राम मुडाटोली में आयोजित अखिल भारतीय कंवर समाज के अंचल स्तरीय वार्षिक सम्मेलन सह मिलन समारोह 2024 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। मुख्यमंत्रंी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही किसी समाज के विकास का मूलमंत्र है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में विकास के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। शिक्षा सिर्फ नौकरी तक ही सीमित नहीं है, बेहतर जीवनयापन के साथ समाज सेवा, राजनीति, व्यापार के क्षेत्र में जाने के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण साधन है। आज सरकार द्वारा बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराने के बेहतर प्रबंध किए गए हैं। सभी अभिभावकों का दायित्व है कि वे अपने बच्चों को शिक्षित करें। मुख्यमंत्री श्री साय ने युवाओं में बढ़ते नशा के प्रकोप को रोकने और युवाओं को सही दिशा में ले जाने की अपील की। सम्मेलन में समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का गज माला के साथ स्वागत किया। 

11 Feb 2024 07:50AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि जिन कार्यों में विभागीय बजट का प्रावधान नहीं हो उन जनकल्याणकारी कार्यों के लिए डीएमएफडी मद को उपयोग किया जाए। डीएमएफटी मद में स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता में रखा जाए ताकि स्वास्थ्य के लिए बेहतर व्यवस्था किया जा सके। साथ ही उन्होंने नदियों के किनारे विद्युतीकरण, देवगुड़ी जीर्णाेद्धार, पंचायतों को सक्षम बनाने की आवश्यकता को जैसे किए जा सकते है। साथ ही डीएमएफडी मद से स्वीकृत अधोसंरचना निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए और जनपद स्तर पर डीएमएफडी मद के कार्यों का विवरण रखा जाए। इसके अलावा राज्य और केंद्र की योजनाओं का सुचारू संचालन किया जाए। वन मंत्री श्री केदार कश्यप आज जगदलपुर जिला मुख्यालय में वित्तीय वर्ष 2023-24 के डीएमएफटी मद से संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा कि । इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2024-25 के कार्ययोजना पर चर्चा किया गया। बैठक में विभागवार कार्यों की प्रगति की समीक्षा किया गया।

11 Feb 2024 07:50AM,
by: Tikendra Sinha