Tikendra Sinha

Generic placeholder image

प्रदेश के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने आज कोरबा के एक निजी श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न परीक्षा में उत्तीर्ण मेघावी छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज के बच्चे देश के भविष्य है। ऐसे आयोजन से बच्चों में उत्साहवर्धन होता है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा सामने आती है। कैसे अच्छा हो सके इसके लिए वे प्रयास करते है। श्री देवांगन ने कहा कि कोरोना काल में जिनके माता पिता का निधन हो गया था इस महाविद्यालय द्वारा ऐसे बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है। यह एक सराहनीय प्रयास है। आयोजकों ने बताया कि इस कॉलेज की स्थापना वर्ष 1999 में हुई थी, जिसके आज 25 वर्ष पूरे होने जा रहे है। वर्तमान में यहां 1200 बच्चे अध्ययनरत है। 

10 Feb 2024 01:44PM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की त्वरित पहल से मस्कट में बंधक बनाई गई छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के खुर्सीपार निवासी जोगी दीपिका मानव तस्करों से बचकर सुरक्षित छत्तीसगढ़ पहुंच गई हैं। मुख्यमंत्री श्री साय को जब इस प्रकरण की जानकारी उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा से मिली तो उन्होंने उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा को जोगी दीपिका को भारत वापस लाने के लिए हर संभव पहल करने के निर्देश दिए थे। छत्तीसगढ़ वापस आने के बाद जोगी दीपिका ने उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ सरकार के संवेदनशील पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री साय, उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा और वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन के प्रति आभार जताया। 

10 Feb 2024 12:09PM,
by: Tikendra Sinha