Tikendra Sinha

Generic placeholder image

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र ने सभी एजेंसियों को उनके खिलाफ ऐसे तैनात कर दिया है जैसे कि वह सबसे बड़े आतंकवादी हैं।मुख्यमंत्री ने कहा, ‘केंद्र दिल्ली में सबकुछ रोकने की कोशिश करता है। हम दिल्ली में लोगों को घर तक राशन पहुंचाने की सेवा देना चाहते थे लेकिन केंद्र ने इसे रोक दिया। लेकिन भगवान की कृपा से, हमने पंजाब में सरकार बनाई। शनिवार को मैं पंजाब में रहूंगा जहां हम घर तक राशन पहुंचाने की योजना शुरू करेंगे। आप अखबारों में पढ़ते होंगे कि केजरीवाल को ईडी का नोटिस, सीबीआई का नोटिस, दिल्ली पुलिस का नोटिस मिला है। उन्होंने सभी एजेंसियों को मेरे खिलाफ तैनात कर दिया है जैसे कि मैं सबसे बड़ा आतंकवादी हूं।’

09 Feb 2024 03:54AM,
by: Tikendra Sinha