Tikendra Sinha

Generic placeholder image

राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में छात्रावास अधीक्षक एवं छात्रावास अधीक्षिका के पद हेतु ऐसे अभ्यर्थी जिनका दस्तावेज सत्यापन 1 फरवरी 2024 को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रायपुर, सड्डू में हुआ है एवं वे दस्तावेज सत्यापन एवं स्क्रूटनी उपरांत पात्र पाये गये हैं, ऐसे अभ्यर्थी 8 फरवरी 2024 को प्रातः से रात्रि 11:59 बजे तक चिप्स के पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग लेकर पदस्थापना हेतु संस्था का विकल्प भर सकते हैं। इस हेतु संबंधित अभ्यर्थियों को चिप्स द्वारा व्हाट्सअप/एसएमएस पर भी सूचना भेजी जा रही है। यदि कोई अभ्यर्थी विकल्प नहीं भरता है तो उपलब्ध विकल्पों में से उसे पोर्टल द्वारा रेन्डमली संस्था का आबंटन किया जायेगा। सभी अभ्यर्थी अद्यतन जानकारी हेतु निरंतर संचालनालय की वेबसाइट https://cgiti.cgstate.gov.in/ तथा अपने लॉगिन आईडी का नियमित अवलोकन करते रहें।

07 Feb 2024 11:48AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

परित्राणाय साधुनाम, गीता के इस वाक्य को छत्तीसगढ़ पुलिस ने अपना ध्येय वाक्य रखा है। उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा छत्तीसगढ़ में ही नहीं, छत्तीसगढ़ के बाहर विदेशों में भी फंसे लोगों की मदद के लिए पहल कर इस वाक्य को चरितार्थ कर रहे हैं। मस्कट में बंधक बनाई गई खुर्सीपार निवासी जोगी दीपिका के मामले में ओमान स्थित इंडियन एम्बैसी से उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगातार संपर्क किया। त्वरित की गई कार्रवाई के पश्चात दीपिका को सुरक्षित एम्बैसी लाया गया। ओमान में इंडियन एम्बैसडर से उपमुख्यमंत्री लगातार संपर्क में रहे। विधानसभा से भी वे लगातार इस मामले पर अपडेट लेते रहे। उन्होंने बंधक बनाई गई महिला से बातचीत भी की। उन्होंने दीपिका से सबसे पहले हालचाल पूछा। दीपिका ने बताया कि अभी बिल्कुल सुरक्षित हूँ। मस्कट की एम्बैसी में आ गई हूँ। श्री शर्मा ने कहा कि आप बिल्कुल चिंता मत करिये। आपके आने की व्यवस्था हम करेंगे। आप मेरा नंबर रख लीजिए। आप छत्तीसगढ़ आने के बाद मुझे फोन करिये और आप अपने साथ मस्कट में हुए वाकये के बारे में बताइये। आपको जिन लोगों ने धोखा दिया, उस मामले की तह में जाकर कार्रवाई की जाएगी। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर मस्कट में बंधक महिला मुक्त

07 Feb 2024 11:46AM,
by: Tikendra Sinha