Tikendra Sinha

Generic placeholder image

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने आज राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंग जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित नेशनल ताइक्वांडो का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है। खेल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी है। मंत्री श्री वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने दो दिनों तक चलने वाले इस राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आये खिलाड़ियों को उन्होंने शुभकामनाएं दी। ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो संघ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में 25 राज्यों के 800 खिलाड़ी शामिल हो रहे है। विभिन्न राज्यों से आए ताइक्वांडो के नन्हें-नन्हें 14 बालक और 14 बालिका खिलाड़ी भी शामिल हैं। खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा - मंत्री टंकराम वर्मा

02 Feb 2024 01:05PM,
by: Tikendra Sinha