मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नारायणपुर जिले के कुम्हारपारा में आयोजित किसान मेला- 2024 में शामिल हुए। इस दौरान मेले के प्रमुख कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व मुख्यमंत्री श्री साय तीरंदाजी के प्रशिक्षार्थियों से मिले। मुख्यमंत्री ने तीर धनुष लेकर लक्ष्य पर साधा निशाना
03 Feb 2024 08:12AM,by: Tikendra Sinha
प्रदेश के वाणिज्य उद्योग व श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा प्रवास के दौरान आज कलेक्टोरेट कार्यालय में 4 करोड़ से अधिक की लागत से नवनिर्मित सभाकक्ष का शुभारंभ किया। साथ ही परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी व मां भगवती के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर नमन किया। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने नवनिर्मित सभाकक्ष परिसर का पूर्ण अवलोकन कर सभी सुविधाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, विधायक रामपुर श्री फूलसिंह राठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला छत्रपाल सिंह कंवर, महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला, सीईओ जिला पंचायत श्री संबित मिश्रा, निगमायुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
03 Feb 2024 05:17AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की शहादत को नमन करते हुए कहा कि शहीद कर्नल का पूरा परिवार तीन पीढ़ियों से देश सेवा कर रहा है। पूरे प्रदेश एवं रायगढ़ के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री श्री साय ने उनके पूरे परिवार के बलिदान को नमन किया। वे आज रायगढ़ जिले में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम परिसर में स्थापित शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा अनावरण कर कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी, कर्नल विप्लव त्रिपाठी के पिता श्री सुभाष त्रिपाठी, माता श्रीमती आशा त्रिपाठी, श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि पिछले दिनों रायगढ़ प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के परिजनों से कहा था कि जब भी आप शहीद कर्नल त्रिपाठी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे, मैं जरूर आउंगा। इसी क्रम में मुख्यमंत्री आज रायगढ़ में शहीद कर्नल त्रिपाठी की प्रतिमा का अनावरण किया।
03 Feb 2024 05:17AM,by: Tikendra Sinha
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा है कि डीएमएफ की राशि गाइडलाइन के अनुरूप व्यय की जाए। उन्होंने कहा कि डीएमएफ मद के अंतर्गत जिले में स्कूल, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य सुविधा सहित आवश्यकतानुसार अधोसंरचना की पूर्ति की जा सकती हेै। वे आज कोरबा में आयोजित जिला खनिज न्यास संस्थान के शासी परिषद को सम्बोधित कर रहे थे, बैठक में उन्होंने डीएमएफ के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश
03 Feb 2024 05:17AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में आयोजित 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लेफ्टिनेंट आशीष शर्मा, 07वीं वाहिनी एन.सी.सी. डी.पी. विप्र कॉलेज, बिलासपुर, श्री मनोज सिन्हा, कार्यकम समन्वयक (एन.एस.एस.) अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर तथा श्री धर्मेन्द्र सिंह बैस, उप पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर को मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा द्वारा उच्च न्यायालय परिसर में प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया।
03 Feb 2024 04:36AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







