Tikendra Sinha

Generic placeholder image

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने आज मुंगेली जिले के विकासखंड पथरिया के मदकुदीप में 03 और 04 फरवरी को आयोजित होने वाले कबड्डी खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान आयोजन समिति के पदाधिकारियों द्वारा मंत्री श्री वर्मा का स्वागत किया गया। मंत्री श्री वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और सिक्का उछालकर खेल प्रारंभ किया। आज के प्रथम मैच महिला वर्ग में ग्राम खैरी विरुद्ध नयापारा के मध्य खेला गया, जिसमें खैरी की टीम ने 20-10 से जीत हासिल की। वहीं दूसरा मैच बेलखुरी विरुद्ध परसदा के मध्य खेला गया, जिसमें बेलखुरी की टीम ने 13- 08 से विजय प्राप्त किया।

03 Feb 2024 02:17PM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

विशेष पिछड़ी जनजाति अबुझमाड़िया बाहुल्य नारायणपुर जिला मुख्यालय में संचालित रामकृष्ण मिशन आश्रम परिसर में अब महाविद्यालय का संचालन भी किया जाएगा। नारायणपुर जिले के कुम्हारपारा रामकृष्ण मिशन आश्रम परिसर में आज आयोजित किसान मेले में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि इससे अब यहां अध्ययनरत अबूझमाड़िया युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाना नहीं पड़ेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने तीरंदाजी प्रशिक्षण ले रहे युवाओं से मुलाकात की और मलखंब के प्रदर्शन का आनंद भी लिया। उन्होंने प्रशिक्षार्थियों के आग्रह पर तीर धनुष लेकर सीधे लक्ष्य पर निशाना लगाया। साथ ही मुख्यमंत्री श्री साय ने नारायणपुर जिले में 108 करोड़ रूपए से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्याें का लोकार्पण-भूमिपूजन भी किया। 

03 Feb 2024 01:00PM,
by: Tikendra Sinha