Tikendra Sinha

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 11 जुलाई को दोपहर 3 बजे जैव विविधता पार्क अटल नगर नवा रायपुर में होने वाले महावृक्षारोपण अभियान-2024 में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन मंत्री श्री केदार कश्यप करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव एवं श्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री इंद्र कुमार साहू एवं श्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे।

11 Jul 2024 01:12AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

प्रदेश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त एवं निजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 11वीं एवं 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के बीच विकसित छत्तीसगढ़ मेरे सपनों का खुशहाल छत्तीसगढ़ विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस संबंध में संचालक लोक शिक्षण द्वारा प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर विस्तृत निर्देश जारी किया गया है। निबंध प्रतियोगिता का आयोजन 18 जुलाई 2024 को सबेरे 11 बजे से दोपहर एक बजे तक सम्पन्न कराने को कहा गया है। साथ ही मूल्यांकन कार्य उसी दिन पूर्ण करके विद्यालय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ निबंध का चयन कर चयनित निबंध को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में इस हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी को 19 जुलाई तक भेजने को कहा गया है। 

10 Jul 2024 04:11PM,
by: Tikendra Sinha