Tikendra Sinha

Generic placeholder image

कोरबा जिले में आयोजित 67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2023-24 के तहत आज बालक-बालिका 14 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बेसबॉल मैच में छत्तीसगढ़ ने सभी वर्गों में जीत हासिल कर चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया। छत्तीसगढ़ ने सभी वर्गों में दिल्ली को हराकर यह उपलब्धि हासिल की है। प्रतियोगिता में बालक, बालिका 14 एवं 19 आयु वर्ग में दिल्ली की टीम उपविजेता रही। इसी प्रकार बालक 19 वर्ष में महाराष्ट्र तीसरे, मध्यप्रदेश चतुर्थ, बालिका 19 वर्ष आयु में महाराष्ट्र तीसरा, चंडीगढ़ चतुर्थ, बालक 14 वर्ष में सी.बी.एस.ई तीसरा, महाराष्ट्र चतुर्थ और बालिका 14 वर्ष में चंडीगढ़ तीसरा व महाराष्ट्र चौथे स्थान पर रहा। छत्तीसगढ़ बना चैम्पियन, दिल्ली उपविजेता

01 Feb 2024 03:51AM,
by: Tikendra Sinha