जनसंपर्क संचालनालय के उप संचालक श्री मनराखन मरकाम को सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीनी विदाई विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा दी गई। 31 वर्षों तक विभाग को अपनी सेवाएं देने के बाद आज श्री मरकाम सेवानिवृत्त हुए। श्री मरकाम ने अपनी सेवाओं के 7 साल 8 महीने मध्यप्रदेश में एवं 23 साल छत्तीसगढ़ में बिताये। इस मौके पर अपने अनुभव साझा करते हुए श्री मरकाम ने कहा कि जनसंपर्क विभाग में बिताये गये 31 वर्ष बहुत यादगार अनुभव हैं। इन वर्षों में साथी अधिकारियों के साथ सभी विभागीय दायित्वों का मनोयोग से पालन किया। जनसंपर्क विभाग में अधिकारियों से बहुत स्नेह मिला जो हमेशा यादगार रहेगा। इस मौके पर अपर संचालक श्री संजीव तिवारी ने कहा कि श्री मरकाम को सौंपे गये सभी दायित्व उन्होंने अच्छी तरह से पूरे किये। कार्य के प्रति उनकी सजगता और मेहनत सराहनीय है। अपर संचालक श्रीमती हर्षा पौराणिक ने इस मौके पर कहा कि श्री मरकाम ने तीन दशक विभाग को दिये और पूरी मेहनत से अपना कार्य अच्छी तरह संपादित कर सेवानिवृत्त हुए हैं। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। अपर संचालक श्री संतोष मौर्य ने कहा कि सरगुजा संभाग में अपनी पदस्थापना के दौरान मैंने श्री मरकाम का काम निकट से देखा। वे बहुत कर्मठ और सजग अधिकारी रहे हैं। इस दौरान संयुक्त संचालक सर्वश्री पंकज गुप्ता, धनंजय राठौर, डी.एस. कुशराम, सुरेंद्र ठाकुर एवं बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
01 Feb 2024 03:51AM,by: Tikendra Sinha
वाराणसी की जिला कोर्ट ने ज्ञानवापी के व्यास तहखाने में हिंदू पक्ष को पूजा करने का अधिकार दे दिया है। इसे हिंदू पक्ष के लिए बड़ी जीत माना जा रहा है लेकिन मुस्लिम पक्ष इससे खफा है। वाराणसी कोर्ट के इस फैसले से AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी चिंतित हैं। उन्होंने इस फैसले पर नाराजगी जताते हुए गलत बताया है। ज्ञानवापी केस में कोर्ट के फैसले पर ओवैसी का बयान
01 Feb 2024 01:37AM,by: Tikendra Sinha
स्वाति मालीवाल को सभापति जगदीप धनखड़ ने शपथ दिलाई। उनकी पहली शपथ पर सभापति ने विचार नहीं किया और दोबारा उनका नाम पुकारा। दरअसल, उन्होंने कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया जो शपथ का हिस्सा नहीं था। पहला ये कि मालीवाल ने शुरू में गलत शपथ पढ़ी थी। वो शपथ नामांकित सदस्यों के लिए थी, जबकि स्वाति मालीवाल निर्वाचित सदस्य हैं। दूसरी वजह अनावश्यक नारेबाजी रही। स्वाति मालीवाल ने पहली शपथ के तुरंत बाद इंकलाब जिंदाबाद बोल दिया और ये शब्द शपथ का हिस्सा नहीं था।
01 Feb 2024 01:37AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








