Tikendra Sinha

Generic placeholder image

प्रदेश के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मुंडा, हल्बा, मुरिया, कोया, भतरा, दोरला सहित सर्व आदिवासी समाज के लोगों को मिलने की उत्सुकता देखते बन रही थी। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान समाज के प्रतिनिधियों में अलग उत्साह से पुष्प भेंट कर लोगों में फोटो लेने की होड़ सी मच गई थी। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बस्तर संभाग के आदिवासी समाज मारिया, मुरिया, हल्बा, मुण्डा, भतरा, गोड समाज के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं था। मुख्यमंत्री को अपने परिवार के मुखिया की तरह वे अपने सुख-दुःख पर चर्चा कर रहे थे। इसके अलावा भतरा, हल्बा, मुंडा, मारिया, कोया समाजों के लोगों ने बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के द्वारा प्रकाशित उनके समाज के प्रतिनिधियों द्वारा लिखित पुस्तक भेंट की।

27 Jan 2024 01:25AM,
by: Tikendra Sinha