बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आवास पर रविवार सुबह 10 बजे जेडीयू विधायको की बैठक बुलाई है। बैठक में सभी विधायकों को आने को कहा गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत जेडीयू के कई सीनियर नेता भी मीटिंग में मौजूद रहेंगे। जेडीयू और कांग्रेस ने बुलाई विधायकों की बैठक
26 Jan 2024 04:41PM,by: Tikendra Sinha
उत्तराखंड के हल्द्वानी पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अयोध्या में बीते 22 जनवरी को श्री रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के अयोध्या न जाने को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि श्री राम किसी एक पार्टी के नहीं हैं। इसलिए कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों के नेता को अयोध्या के राम मंदिर जाना चाहिए था।
26 Jan 2024 04:41PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर के लालबाग मैदान में 75वें गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने जगदलपुर के लालबाग मैदान में किया ध्वजारोहण
26 Jan 2024 04:05AM,by: Tikendra Sinha
गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी पिल्ले ने ध्वजारोहण किया और आयोजित परेड की सलामी ली। इस अवसर पर बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मंत्रालयीन अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंत्रालय में ध्वजारोहण
26 Jan 2024 04:05AM,by: Tikendra Sinha
भारत सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के 110 विभूतियों को पद्मश्री सम्मान दिए जाने का एलान किया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के कथक नर्तक पंडित राम लाल बरेठ, नारायणपुर के वैद्यराज श्री हेमचंद मांझी तथा जशपुर के श्री जागेश्वर यादव का नाम शामिल हैं। भारत सरकार द्वारा पंडित राम लाल बरेठ को कला क्षेत्र में, वैद्यराज श्री हेमचंद मांझी को चिकित्सा क्षेत्र में तथा श्री जागेश्वर यादव को समाज सेवा के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए पद्मश्री सम्मान प्रदान किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के तीन विभूतियों को मिलेगा पद्मश्री
26 Jan 2024 03:19AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने दो दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर विकासखंड के बुरुंदवाड़ा सेमरा में लगभग 3 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से निर्मित सिरी (एमआरसी) और समृद्धि (एमआरएफ) का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने बस्तर जिले में 100 करोड़ 42 लाख 28 हजार रूपए की राशि के 195 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें 24 करोड़ 44 लाख 60 हजार रूपए की लागत के 110 कार्यों का लोकार्पण तथा 75 करोड़ 98 लाख 88 हजार रूपए के लागत से 89 कार्यों का भूमिपूजन सम्मिलित है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नगरनार में महाविद्यालय और किलेपाल में भी महाविद्यालय खोले जाने की घोषणा की।
26 Jan 2024 03:18AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर प्रवास पर जगदलपुर के धरमपुरा में 25 लाख रुपए लागत से निर्मित ज्ञानगुड़ी तथा 45 लाख रुपए से नवनिर्मित विज्ञान शाला का लोकार्पण करने के पश्चात ज्ञानगुड़ी के स्मार्ट क्लास रूम एवं विज्ञान शाला का अवलोकन किया। इस दौरान वे ज्ञानगुड़ी में अध्ययनरत बच्चों से रूबरू हुए। उन्होंने बच्चों को छेरछेरा पुन्नी और गणतंत्र दिवस की अग्रिम बधाई देते हुए उन्हें पूरी लगन एवं मेहनत के साथ पढ़ाई करने प्रोत्साहित किया। जगदलपुर में जीर्णोंद्धार के बाद ज्ञानगुड़ी केंद्र का लोकार्पण
26 Jan 2024 03:18AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जगदलपुर जिला मुख्यालय के धरमपुरा एवं कुम्हारपारा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। दोनों अस्पतालों को मिनी महारानी अस्पताल के रूप में विकसित किया गया है। इन अस्पतालों के आरंभ होने से महारानी हास्पिटल में मरीजों का दबाव तो कम होगा ही, धरमपुरा एवं कुम्हारपारा के लोगों को अपने घर के पास ही महारानी अस्पताल जैसी सुविधाएं मिल पाएंगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान अस्पताल की सुविधाओं का निरीक्षण कर कहा कि यहां पर मरीजों के लिए बहुत अच्छी सुविधा उपलब्ध है। इससे महारानी अस्पताल में दबाव कम होगा।
26 Jan 2024 03:18AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









