Tikendra Sinha

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ के प्रमुख लोकायुक्त न्यायमूर्ति श्री टी पी शर्मा ने कहा है कि लोकतंत्र को निरंतर सुदृढ़ करने और लोकतंत्र की सफलता में मतदाताओं की सशक्त तथा अहम भूमिका है। 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि अपने मताधिकार का उपयोग करना मतदाताओं का अधिकारी भी है और कर्तव्य भी। इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय रायपुर के विवेकानंद सभागार में आयोजित समारोह में कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री पी एस ध्रुव, जिला निर्वाचन अधिकारी रायपुर श्री गौरव कुमार सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 

25 Jan 2024 01:33PM,
by: Tikendra Sinha