Tikendra Sinha

Generic placeholder image

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय रायपुर के विवेकानंद सभागार में 25 जनवरी को सुबह 11 बजे से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में निर्वाचन कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारी-कर्मचारी और मतदाताओं को विशेष पहल कर मतदान के लिए प्रेरित करने वाले जिलों को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति श्री टी. पी. शर्मा प्रमुख लोकायुक्त,छत्तीसगढ़ लोक आयोग होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल करेंगे।  कृषि विश्वविद्यालय में मनाया जायेगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस

24 Jan 2024 10:26AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर विशेष अतिथि के रूप में गणतंत्र दिवस परेड देखने नई दिल्ली जा रहीं स्वच्छता दीदियों को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने यात्रा के लिए स्वच्छता दीदियों और उनके परिजन को अपनी शुभकामनाएं दीं। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ की 16 स्वच्छता दीदियों और उनके परिजन को नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह देखने विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। ये स्वच्छता दीदियां 25 जनवरी को केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात भी करेंगी। स्वच्छता दीदियों और उनके परिजन की नई दिल्ली रवानगी के समय आज माना विमानतल पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक श्री कुंदन कुमार, सूडा (SUDA) के सीईओ श्री सौमिल रंजन चौबे और हुडको के क्षेत्रीय प्रमुख डॉ. विवेक गुप्ता भी मौजूद थे। 

24 Jan 2024 08:58AM,
by: Tikendra Sinha