Tikendra Sinha

Generic placeholder image

केंद्र सरकार द्वारा जननायक स्वर्गीय श्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने के केंद्र सरकार के निर्णय पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रसन्नता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जननायक स्वर्गीय श्री कर्पूरी ठाकुर ने अपना पूरा जीवन देश सेवा के लिए बिताया l सामाजिक न्याय को लेकर वे सदैव प्रतिबद्ध रहे। अंग्रेजी साम्राज्यवाद के दौर में ब्रिटिश शोषण के विरुद्ध संघर्ष एवं आजाद भारत को सकारात्मक दिशा देने में स्वर्गीय श्री ठाकुर का बड़ा योगदान रहा। केंद्र सरकार द्वारा स्वर्गीय श्री ठाकुर को भारत रत्न दिया जाना ऐतिहासिक फैसला है। केंद्र सरकार के निर्णय पर मुख्यमंत्री साय ने जताई प्रसन्नता

24 Jan 2024 03:57AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव 24 जनवरी को दुर्ग और रायपुर संभाग के नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा करेंगे। वे 24 जनवरी को सवेरे साढ़े 11 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के विशेष आमंत्रण पर नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड देखने जा रही स्वच्छता दीदियों की टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वे दोपहर एक बजे रायपुर के नवीन विश्राम भवन में दुर्ग और रायपुर संभाग के नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा करेंगे। श्री साव शाम पांच बजे मंत्रालय में मंत्री परिषद की बैठक में शामिल होंगे।

24 Jan 2024 03:57AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ के शहरों को स्वच्छ बनाने में लगीं 16 स्वच्छता दीदियां 26 जनवरी को नई दिल्ली के कर्तव्यपथ पर अपने परिजन के साथ गणतंत्र दिवस परेड देखेंगी। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने इन महिलाओं को गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। ये स्वच्छता दीदियां अपने परिजन के साथ 24 जनवरी को रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव सवेरे साढ़े 11 बजे हरी झंडी दिखाकर माना विमानतल से इन महिलाओं, उनके परिजनों और नगरीय प्रशासन विभाग की टीम को रवाना करेंगे। 

24 Jan 2024 03:57AM,
by: Tikendra Sinha