Tikendra Sinha

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुमार लक्ष्मी नारायण देव के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। श्री साय ने स्वर्गीय श्री देव के पुत्र जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव एवं शोकाकुल परिवारजनों के प्रति भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं एवं परिवारजनों द्वारा इस शोक को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी परंपरा में जीवेम शरदः शतम की बात होती है। स्वर्गीय श्री देव ने यशस्वी जीवन जिया। उन्होंने अपने सुदीर्घ जीवन में अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ ही सार्वजनिक जीवन से जुड़ी जिम्मेदारियों का भी निर्वहन किया है।

17 Jan 2024 10:25AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के पण्डरी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु गोबिंद नगर पहुँचकर सिखों के 10वें गुरू और खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती पर आयोजित प्रकाश पर्व समारोह में शामिल हुए। उन्होंने गुरुद्वारा में मत्था टेककर गुरुग्रंथ साहिब की परिक्रमा की, साथ ही संकीर्तन में भी भाग लिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने सिख समाज सहित प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। सिख समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को शॉल एवं कृपाण भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

17 Jan 2024 10:25AM,
by: Tikendra Sinha