Tikendra Sinha

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिखों के 10वें गुरू और खालसा पंथ के संस्थापक गुरू गोविन्द सिंह जी की 17 जनवरी को जयंती के अवसर पर सिख समाज सहित प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि गुरु गोविंद सिंह आध्यात्मिक गुरू और दार्शनिक होने के साथ निडर योद्धा भी थे। उन्होंने प्रेम, एकता, भाईचारे का संदेश दिया। उनके जीवन का दर्शन था, धर्म का मार्ग सत्य का मार्ग है और सत्य की सदैव विजय होती है। गुरू गोविंद सिंह की जयंती देशभर में श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई जाती है। गुरूद्वारों में शबद, कीर्तन, आराधना के साथ लंगर का आयोजन किया जाता है। हम सभी को गुरू गोविंद सिंह जी के बताए रास्ते पर चलकर देश और समाज के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने गुरू गोविंद सिंह जयंती पर दी शुभकामनाएं

17 Jan 2024 05:42AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने आज आरंग विकासखंड के ग्राम भैंसा के सरस्वती शिशु मंदिर की पूर्व माध्यमिक शाला में सांसद निधि से बने अतिरिक्त कक्ष का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर शिक्षा के साथ संस्कार का एक प्रमुख केंद्र है। सरस्वती शिशु मंदिर विद्या प्राप्ति का ऐसा केंद्र है, जिसकी साख कहीं और देखने को नहीं मिलेगी। यहाँ पर जो संस्कार, मर्यादा और अनुशासन है, ये कही और सीखने को नही मिलेगा। बच्चों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि वे अच्छा नागरिक और चरित्रवान बनें। विचार हमारे जीवन में परिवर्तन लाता है। हम जैसा सोचेंगे वैसा बनेंगे। विचार को बड़ा और सकारात्मक रखें। श्री वर्मा ने इस अवसर पर बच्चों को प्रेरक कहानी का भी सुनाया। कहानी के मूल केंद्र में विचार को जिंदगी बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला बताया गया। जीवन को सुखद बनाने के लिए विचारों को सकारात्मक रखने पर बल दिया गया। विचार तभी अच्छे होंगे जब हम अच्छी बातें सुनेगे और अच्छे लोगों से मिलेंगे। संगत, श्रवण और विचार ही विकास की ओर ले के जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने शाला परिसर में शेड निर्माण तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 15 हज़ार रुपए की स्वीकृति की घोषणा की।

17 Jan 2024 05:42AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल आज सूरजपुर जिले के प्रवास के दौरान जिला अस्पताल के निरीक्षण के लिए पहंुचे थे। जहां उन्होंने जिला अस्पताल परिसर में प्रवेश करते ही रजिस्ट्रेशन काउंटर में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। उन्होने काउंटर में उपस्थित कर्मचारियों से प्रतिदिन आने वाले मरीजों के आकड़ों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने समय-सारणी के अनुरूप कर्मचारियों को कांउटर में उपस्थित होने के निर्देश दिए ताकि अस्पताल में आने वाले मरीजों को असुविधा का सामना न करना पड़े। श्री जायसवाल ने रजिस्ट्रेशन कांउटर में काउंसलर बैठाने के निर्देश दिए ताकि मरीज अपने रोग के लक्षण के अनुरूप सही डाक्टर का चयन कर सकें। 

17 Jan 2024 05:42AM,
by: Tikendra Sinha