Tikendra Sinha

Generic placeholder image

उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने कहा है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। पहली बार ऐसी योजना बनी है जिसमें गांव और गरीब के द्वार तक सरकार पहुंच रही है। वंचित हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ लाभान्वित किया जा रहा है। हमारी सरकार लोगों की समस्याओं का हल करने के लिए तत्पर है। हम सब मिलकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सपनों को साकार करेंगे। खुशहाल और विकसित भारत का निर्माण करेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने आज मुंगेली जिले के खुड़िया में पीएम जनमन योजना के तहत आयोजित विशेष मेगा शिविर में ये विचार व्यक्त किए।  साव प्रधानमंत्री जनमन शिविर में हुए शामिल

11 Jan 2024 10:34AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर से अपना परचम लहराया है। छत्तीसगढ़ को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू 11 जनवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम कन्वेन्शन सेंटर में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य को यह पुरस्कार प्रदान करेंगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव राष्ट्रपति के हाथों यह पुरस्कार ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजू एस. सहित प्रदेश के कई नगरीय निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, संभागीय व जिला समन्वयक तथा स्वच्छता दीदियां भी समारोह में शामिल होंगी। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 में अच्छे प्रदर्शन के लिए राज्य के पांच नगरीय निकाय रायपुर, पाटन, कुम्हारी, महासमुंद और आरंग को भी राष्ट्रीय अवार्ड मिलेगा। 

11 Jan 2024 10:34AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार का असर अब दिखने लग गया है। भारत सरकार की योजनाओं से लोगों को लाभान्वित करने के लिए ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के तहत ’मोदी की गारंटी वाली गाड़ी’ कोण्डागांव जिले के गांव-गांव में पहुंच रही है। यात्रा के दौरान आयोजित किए जा रहे संकल्प शिविरों में जिले के 1908 परिवारों को उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं, वहीं 11 हजार 990 लोगों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराए गए हैं। जिले में अब तक 152 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा चुका है। जिसमें भारत को 2047 तक विकसित बनाने का संकल्प 94 हजार से अधिक ग्रामीणों द्वारा लिया गया।

11 Jan 2024 10:34AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

हर घर तक स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल पहुंचाने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन की बदौलत अब राज्य के 75 प्रतिशत ग्रामीण घरों में नल का पानी पहुंच रहा है। छत्तीसगढ़ ने मिशन के अंतर्गत प्रदेश के 49 लाख 98 हजार 571 घरों में से अब तक 37 लाख 49 हजार 556 घरों में पाइपलाइन के जरिए पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य पूर्ण कर लिया है जो कि निर्धारित लक्ष्य के 75 प्रतिशत से अधिक है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरूण साव ने गांवों में सुरक्षित पेयजल पहुंचाने की इस महती मुहिम के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रदेश में तेजी से कार्य किए जाएंगे। राज्य में मोदी की हर गारंटी को पूरा किया जाएगा।

11 Jan 2024 10:34AM,
by: Tikendra Sinha