Tikendra Sinha

Generic placeholder image

उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव आज बिलासपुर के विवेकानंद उद्यान में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह में शामिल हुए। समारोह का आयोजन विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी की बिलासपुर शाखा द्वारा किया गया था। उन्होंने उद्यान में स्थापित स्वामी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। श्री साव ने कहा कि भारत देश की प्रतिष्ठा और पुराने वैभव को वापस दिलाने में स्वामी विवेकानंद जी का महत्वपूर्ण योगदान है। स्वामी जी ने जाति, पंथ एवं संकीर्ण विचारों से ऊपर उठकर देशप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता पर जोर दिया। इससे प्रभावित होकर लाखों युवाओं ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को गुलामी की जंजीरों से आजाद कराया। समारोह की अध्यक्षता अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति श्री अरूण दिवाकर नाथ वाजपेयी ने की। विधायक श्री सुशांत शुक्ला विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने विवेकानंद उद्यान में भारत माता की आरती में शामिल होकर राष्ट्र स्वाभिमान यात्रा को रवाना किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित उठो, जागो क्विज प्रतियोगिता के पोस्टर का भी विमोचन किया। विवेकानंद जयंती समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री

12 Jan 2024 09:42AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

विकसित भारत संकल्प यात्रा’ कोरबा जिला वासियों के लिए अनेकों सौगात लाने के साथ ही वरदान साबित हो रही है। जिले में शहरी क्षेत्र के वार्डों सहित अब तक 338 ग्राम पंचायतों में इस यात्रा के दौरान शिविर लगाए जा चुके हैं। शिविरों में दो लाख से अधिक लोग शामिल हुए और शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के साथ ही हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। अब तक शिविर के माध्यम से 14 हजार से अधिक हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बन चुका है। लगभग 66 हजार लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराने के साथ ही मौके पर उपचार तथा दवाईयां प्राप्त की। यह शिविर लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम भी कर रहा है। 

12 Jan 2024 04:18AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे सबसे स्वच्छतम राज्य का पुरस्कार मिलने पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि आज छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक दिन है। देश के तीसरे सबसे स्वच्छतम राज्य का पुरस्कार मिलना बड़े गौरव का विषय है। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा कराये गए स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 में छत्तीसगढ़ को देश के तीसरे सबसे साफ-सुथरे राज्य होने का पुरस्कार मिला है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों, स्वच्छता कर्मियों, स्वच्छता मित्रों और स्वच्छता दीदियों सहित छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री आज नई दिल्ली से लौटने के बाद एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।

12 Jan 2024 04:18AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

रामकाज कीन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम, सुंदर कांड की यह पंक्तियां इन दिनों पूरे देश में गूंज रही है। अयोध्या धाम में श्री रामलला का प्राण प्रतिष्ठा होना है। इस पुनीत कार्य में हर कोई अपनी भागीदारी करना चाहता है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ से सत्य साई संजीवनी हास्पिटल के डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टॉफ सहित 50 लोगों की मेडिकल टीम अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल तथा स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस टीम को अयोध्या के लिए विदा किया। इस मेडिकल टीम में 20 डॉक्टर और 30 नर्सिंग स्टाफ है। यह टीम राम लला के भक्तों के स्वास्थ्य का ध्यान रखेगी। यह मेडिकल टीम 45 दिनों तक अयोध्या धाम में रहेगी और रामभक्तों के स्वास्थ्य का ध्यान रखेगी। इसके बाद इतने ही दिनों के लिए दूसरी टीम भी भेजी जाएगी।

12 Jan 2024 04:18AM,
by: Tikendra Sinha