पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की हत्या को लेकर पूर्व विधायक मंतूराम पावर और भाजपा पूर्व विधायक भोजराज नाग के नेतृत्व में भाजपाई धरने पर बैठ गए हैं और आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। साथ ही कांग्रेस नेता के घर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हत्या का आरोप लगाते हुए पत्थरबाजी की है।
08 Jan 2024 08:14AM,by: Tikendra Sinha
गुजरात के बिलकिस बानो केस में दोषियों की रिहाई के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की रिहाई का फैसला रद्द कर दिया है. कोर्ट ने याचिका को सुनवाई योग्य माना है. SC ने कहा, महिला सम्मान की हकदार है । बिलकिस बनो केस : सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला
08 Jan 2024 05:40AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जनवरी सोमवार को अम्बिकापुर एवं बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय प्रातः 10.15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से स्टेट प्लेन से अम्बिकापुर जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय 11.30 बजे से 1.30 बजे तक अम्बिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होने के पश्चात् वहां से रवाना होकर अपरान्ह 3 बजे बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट चकरभाठा बिलासपुर आएंगे। मुख्यमंत्री अपराह्न 3.20 बजे से 4.50 बजे तक बिलासपुर में संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बिलासपुर से रवाना होकर शाम 5.30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर वापस आएंगे।
08 Jan 2024 05:18AM,by: Tikendra Sinha
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि पूरी दुनिया आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) करना चाहती है। भारत के साथ व्यापारिक और राजनयिक संबंधों का विस्तार करना चाहती है। तमिलनाडु में वैश्विक निवेशक सम्मेलन (जीआईएम) के उद्घाटन समारोह में वाणिज्य एवं कपड़ा मंत्री गोयल ने कहा कि भारत की युवा आबादी से उसे फायदा हुआ है जो दुनिया के लिए ईर्ष्या का विषय बन गया है।
08 Jan 2024 01:49AM,by: Tikendra Sinha
पिंपरी चिंचवड में पार्टी का एक कार्यक्रम अटेंड करने के लिए मनसे प्रमुख राज ठाकरे पहुंचे थे। इसके बाद जब कार्यक्रम पूरा कर वह मुंबई लौट रहे थे तो एक टोल नाके पर घंटों से फंसी गाड़ियों और ट्रैफिक जाम में अटकी एम्बुलेंस को देखकर बेहद नाराज़ हुए। इसके बाद MNS प्रमुख राज ठाकरे गाड़ी से उतरकर टोल नाके पर पहुंचे और टोल पर खुद खड़े होकर सभी गाड़ियों और एम्बुलेंस को बिना टोल के निकाला।
08 Jan 2024 01:49AM,by: Tikendra Sinha
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बिहार सरकार में पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने उद्घाटन समारोह में जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि हम कृष्ण भगवान के भक्त हैं, हम वृंदावन जाते हैं। हम कृष्ण भक्त हैं, वृंदावन जाते हैं : तेज प्रताप यादव
08 Jan 2024 01:49AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









