Tikendra Sinha

Generic placeholder image

उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल रविवार को अपने राजनांदगांव जिला प्रवास के दौरान स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, सोमनी राजनांदगांव में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर के समापन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि इस राष्ट्रीय एकता शिविर में एक दूसरे को निकट से समझने एवं जानने का अवसर मिलता है, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा मिलता है।उन्होंने कहा कि अलग भाषा अलग भेष फिर भी अपना एक देश, जिस दिन सभी देशवासी क्षेत्रवाद की भावना से उठकर काम करेंगे उस दिन सही अर्थों में देश में एकजुटता आएगी और भारत को विश्व सिरमौर बनने से नहीं रोक सकते।

09 Jan 2024 06:44AM,
by: Tikendra Sinha