Tikendra Sinha

Generic placeholder image

उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव जरहागांव में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जरहागांव क्षेत्र कबड्डी के लिए जाना जाता है। यहां न केवल कबड्डी के बड़े आयोजन हुए हैं, बल्कि कई बड़े खिलाड़ी भी निकले हैं। यह परम्परा आगे भी लगातार जारी रहना चाहिए। उन्होंने जरहागांव के विकास में हरसंभव मदद की बात कही। श्री साव ने खिलाड़ियों से कहा कि प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए प्रतियोगिता एक बेहतरीन मंच है। खेल से तन और मन दोनों स्वस्थ रहता है। जरहागांव का नाम राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हो, इसके लिए वे प्रयास करेंगे। 

09 Jan 2024 04:16PM,
by: Tikendra Sinha