Tikendra Sinha

Generic placeholder image

भारत सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा पात्र हितग्राहियों को इन योजनाओं से जोड़कर उन्हें इसका लाभ दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा को गांवों में बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है। बड़ी संख्या में लोग इस संकल्प यात्रा के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी हासिल करने के साथ ही उसका लाभ भी उठा रहे हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा में जनभागीदारी के मामले में छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यों में से एक है। इस यात्रा में जनभागीदारी का राष्ट्रीय औसत 10 प्रतिशत है, जबकि छत्तीसगढ़ में इस यात्रा में जनभागीदारी 30 प्रतिशत से अधिक है।

09 Jan 2024 04:16PM,
by: Tikendra Sinha