Tikendra Sinha

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से अतिथि गृह पहुना में साउथ एशियन थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता कोरबा जिले के श्री राजेश कुमार ने सौजन्य मुलाकात की। श्री राजेश कुमार ने बताया कि नेपाल के काठमांडू में 27 से 29 दिसंबर तक अयोजित इस चैंपियनशिप में भारत, नेपाल,श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान को मिलाकर लगभग 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिसमें छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण पदक सहित कुल 9 पदक हासिल किए। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी और लगातार अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित भी किया। इस दौरान आर.पी.आई. के छत्तीसगढ़ प्रभारी अभिषेक वर्मा, श्री दीपक प्रसाद और मनीष सचदेव मौजूद थे।

06 Jan 2024 06:14AM,
by: Tikendra Sinha