राजस्थान में मंत्रियों के विभाग का बंटवारा कर दिया गया है. सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) के पास गृह विभाग, आबकारी विभाग और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो सहित 8 विभाग हैं, वहीं उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी को वित्त मंत्रालय, पर्यटन विभाग और महिला एवं बाल विकास समेत 6 विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है. राजस्थान : जाने मंत्रियों को मिला कौन सा विभाग
05 Jan 2024 11:48AM,by: Tikendra Sinha
न्याय यात्रा पर अजय चंद्राकर के बयान पर भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा, सदमे से उबर गए क्या अजय जी. पूरी सहानुभूति है. सोच रहे थे कि मंत्रिमंडल में लेंगे पर दूध की मक्खी की तरह निकालकर फेंक दिए. कांग्रेस की लोकसभा तैयारियों पर भूपेश बघेल ने कहा, नए प्रभारी छत्तीसगढ़ आएंगे, उनका मार्गदर्शन लेंगे।
05 Jan 2024 11:48AM,by: Tikendra Sinha
कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सरकारी बंगले से सामान ले जाने का आरोप लगाया है। इस मामले पर पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने कहा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अपने बयान पर माफी मांगे। मंत्री को आरोप लगाने से पहले PWD को पूछना था । SC वर्ग के नेता को बदनाम करने की कोशिश हो रही है। मैं सरकारी बंगले से अपना व्यक्तिगत सामान लाया। मैं अपना टीवी और AC लाया हूं।
05 Jan 2024 11:04AM,by: Tikendra Sinha
शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल से भारत स्काउट एंड गाइड संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने आज सौजन्य मुलाकात कर उन्हें भारत स्काउट एंड गाइड छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष बनने का आग्रह किया जिसे श्री अग्रवाल ने स्वीकार कर भारत स्काउट एंड गाइड राज्य इकाई के अध्यक्ष बने। गौरतलब है कि राज्य के शिक्षा मंत्री भारत स्काउट एंड गाइड के राज्य इकाई के पदेन अध्यक्ष होते हैं।
05 Jan 2024 05:32AM,by: Tikendra Sinha
प्रादेशिक समाचार एकांश दूरदर्शन केंद्र रायपुर के कार्यक्रम चर्चा में के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के संबंध में चर्चा की। साक्षात्कार के दौरान सुशासन पर प्रदेश में हो रहे काम के संबंध में मुख्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री का दायित्व संभालने के दूसरे ही दिन पहले कैबिनेट में 18 लाख लोगों के लिए आवास बनाने का निर्णय लिया। 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के दिन अटल जी की जयंती के अवसर पर 12 लाख से अधिक किसानों को दो साल का बोनस दिया। आदिवासियों के लिए प्राथमिकताएं भी मुख्यमंत्री ने बताईं। उन्होंने कहा कि पहली बार प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने आदिम जाति कल्याण मंत्रालय का गठन किया। इस मंत्रालय को पर्याप्त बजट दिया ताकि आदिवासी क्षेत्रों का बेहतर विकास हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटी के अंतर्गत महतारी वंदन योजना हम लाये हैं एक साल में हम इसके अंतर्गत 12 हजार रुपए देंगे। इसके लिए तीन दिनों के विधानसभा सत्र में अनुपूरक बजट में धन की व्यवस्था कर ली गई है। जल्द ही यह योजना लागू हो जाएगी। सुशासन के लिए मोदी की गारंटी पर कर रहे काम : विष्णु देव साय
05 Jan 2024 05:32AM,by: Tikendra Sinha
स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल आज राजधानी रायपुर के वीरभद्र नगर स्थित सामुदायिक भवन में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में सम्मिलित हुए। शिविर को सम्बोधन करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी सरकार की सभी योजनाएं विशेष रूप से गरीब जो कच्चे मकान में रह रहे हैं उनको पक्का मकान, किराए के मकान में रहने वाले को पक्का मकान, सब्जी की दुकान और ठेला लगाने वाले गरीब भाई-बहनों को स्वनिधि योजना के तहत पहले 10 हजार रूपए, इस 10 हजार को पटाने पर 20 हजार और 20 हजार पटाए जाने पर 50 हजार तक का ऋण देने का प्रावधान किया है। प्रधानमंत्री जनधन योजना के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की सब्सिडी सीधे हितग्राहियों के खाते में जमा कराया जा रही है। वहीं विश्वकर्मा योजना के तहत बढ़ई, लोहार, मिस्त्री को 3 लाख रूपए तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।
05 Jan 2024 05:32AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









