धारावी प्रोजेक्ट को लेकर मचे बवाल के बीच राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है। राज ठाकरे ने सवाल पूछते हुए कहा क्या उनसे (अडाणी) सेटलमेंट नहीं हुआ, इसलिए मोर्चा निकाला गया? राज ठाकरे ने इसपर आगे कहा कि अदाणी के पास ऐसा क्या है कि एयरपोर्ट भी वही चला सकते हैं, कोयले के खाद्यान भी वही चला सकते हैं।
18 Dec 2023 11:58PM,by: Tikendra Sinha
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के दो स्थानीय कार्यकर्ताओं को डकैती के आरोपों में जमानत प्रदान की। इन दोनों कार्यकर्ताओं ने एक निजी विश्वविद्यालय के बीमार कुलपति को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्वालियर रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की कार को जबरन ले लिया था। मध्यप्रदेश: उच्च न्यायालय ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं को दी जमानत
18 Dec 2023 11:58PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की 267वीं जयंती के अवसर पर अमरटापू धाम, मोतिमपुर, जिला मुंगेली में आयोजित गुरु पर्व मेला कार्यक्रम को फोन से सम्बोधित किया। उन्होंने वहां उपस्थित नागरिकों का अभिवादन करते हुए प्रदेशवासियों को बाबा गुरू घासीदास जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाने पर सभी से क्षमा मांगी। श्री साय ने इस मेला का संचालन बेहतर ढंग से करने के लिए प्रत्येक वर्ष 10 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास के जीवन दर्शन और समरसता के संदेश का उल्लेख करते हुए सभी लोगों से बाबा गुरूघासीदास के बताए रास्ते पर चलने का आग्रह किया।
18 Dec 2023 02:52PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज मुंगेली जिले के लालपुर धाम में आयोजित गुरू घासीदास जयंती एवं तीन दिवसीय मेला कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने यहां बाबा गुरू घासीदास मंदिर एवं जैतखाम में पूजा-अर्चना कर राज्य की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए बाबा का आशीर्वाद ग्रहण किया। मुख्यमंत्री श्री साय का कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर पंथी नर्तक दल द्वारा पंथी नृत्य के माध्यम से भव्य स्वागत किया गया। वहीं सतनामी कल्याण समिति बंधवा लालपुर के पदाधिकारीगण और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को पुष्प माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
18 Dec 2023 02:52PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







