Tikendra Sinha

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहां राजधानी रायपुर स्थित राज्य अतिथि गृह (पहुंना) में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पंचायत एवं नगरीय निकाय के प्रतिनिधियों, आम नागरिकों ने सौजन्य मुलाकात कर नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें बधाई एंव शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने शुभकामनाओं के लिए आम नागरिकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, कोन्टा के विधायक श्री कवासी लखमा, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री भूषण लाल जांगड़े, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरला कोसरिया, विभिन्न अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे। नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को नागरिकों ने दी बधाईं

12 Dec 2023 03:03AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

धीरज साहू के घर से अबतक 355 करोड़ रुपये नकदी बरामद हुई है। साथ ही रांची वाले घर पर अब भी नोट गिने जा रहे हैं। इस बीच इस छापेमारी में भारी मात्रा में कैश बरामद होने को लेकर कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हमारा स्पष्ट रुख है कि इसका कांग्रेस पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। धीरज साहू को खुद बताना होगा कि उनके घर से जब्ती क्यों की जा रही है। पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है। हमने कई हफ्ते पहले देखा था कि एक केंद्रीय मंत्री के बेटे का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह करोड़ों रुपये की बात कर रहा था। कांग्रेस पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है : केसी वेणुगोपाल

12 Dec 2023 01:03AM,
by: Tikendra Sinha