बिहार के वैशाली में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बच्चा राय के ठिकानों पर छापेमारी करके 3 करोड़ कैश बरामद किया है। बता दें कि बच्चा राय पर ED की जमीन पर कब्जे करने का आरोप है। छापेमारी में बच्चा राय के यहां से संपत्ति से जुड़े 100 से ज्यादा दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। बिहार: टॉपर घोटाले का मुख्य आरोपी
10 Dec 2023 07:24AM,by: Tikendra Sinha
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में एक बार फिर भ्रष्टाचार को लेकर महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। गिरिराज सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को बताना चाहिए कि धीरज साहू के पैसे कहां जा रहे थे, चुनाव के लिए जा रहे थे। धीरज साहू के पैसे कहां जा रहे थे? : गिरिराज सिंह
10 Dec 2023 07:24AM,by: Tikendra Sinha
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजस्थान पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रोहित राठौड़ और नितिन फौजी समेत तीन आरोपियों को चंडीगढ़ से हिरासत में लिया है। तीनों आरोपियों को दिल्ली लाया गया है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारे गिरफ्तार
10 Dec 2023 05:06AM,by: Tikendra Sinha
मध्य प्रदेश में 'लाड़ली बहना योजना' चलाई जा रही है, जिसमें राज्य के एक करोड़ 31 लाख महिलाओं को नकद सहायता दी जाती है। इसके तहत हर महीने गरीब महिलाओं के अकाउंट में50 रुपये डाले जाते हैं। इसकी अगली किस्त आज यानी 10 दिसंबर को आने वाली है। इसे लेकर मध्य प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'एक्स' पर ऐलान किया है। लाडली बहन योजना के तहत महिलाओं को आज मिलेंगे पैसे
10 Dec 2023 05:06AM,by: Tikendra Sinha
राजस्थान चुनाव के नतीजे आने के बाद बीजेपी की ओर से अभी तक मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। इसे लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के कार्यवाहक सीएम अशोक गहलोत ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस ने इतने समय तक सीएम नहीं चुना होता, तो वे बहुत चिल्लाते। गहलोत ने कहा कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या मामले में मुझे दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने पड़े, जबकि यह काम नए सीएम को करना चाहिए था। सात दिनों में वह सीएम का चयन नहीं कर पाए हैं, मैं चाहता हूं कि वे जल्दी फैसला लें।
10 Dec 2023 05:06AM,by: Tikendra Sinha
अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए राजस्थान बीजेपी प्रमुख सीपी जोशी ने कहा, "अगर आपको लगता है कि अशोक गहलोत 2018 को भूल गए हैं, जब सरकार बनने में 16 दिन लगे थे। हमारे केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं और विधायक दल की बैठक जल्द ही होगी। मैं गहलोत साहब से पूछना चाहता हूं कि ऐसा क्यों नहीं हुआ कि नेता प्रतिपक्ष के नाम पर अभी तक फैसला नहीं हुआ?"
10 Dec 2023 05:06AM,by: Tikendra Sinha
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में पुलिस ने एक अहम साजिशकर्ता रामवीर को गिरफ्तार किया है। शूटर नितिन फौजी और रामवीर बचपन के दोस्त भी हैं और रामवीर ने नितिन और रोहित के लिए जयपुर में व्यवस्थाएं करवाई थीं। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड : साजिशकर्ता गिरफ्तार
10 Dec 2023 02:59AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









