यूपी के अलीगढ़ के एक थाने में दारोगा द्वारा चली गोली महिला को लग गई, अलीगढ़ की इशरत मक्काह जाने के लिए अपना पासपोर्ट बनवाना चाहती थीं। पुलिस वेरिफिकेशन के लिए थाने गईं तो उन पर 'गलती' से गोली चल गई। अब वो अस्पताल में अपनी जान की लड़ाई लड़ रहीं हैं। मुजरिम सब-इंस्पेक्टर शर्मा फरार है यूपी: थाने में दारोगा से महिला पर चली गोली
09 Dec 2023 02:37PM,by: Tikendra Sinha
झारखंड में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के परिसर से बेहिसाब नकदी की बरामदगी अब भी जारी है। इसपर देवघर से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि पिछले तीन दिनों से छापेमारी चल रही है, वह कांग्रेस के ही वरिष्ठ सांसद हैं। सुबह तक मेरे पास जो जानकारी थी, उसके मुताबिक 290 करोड़ रुपये कैश गिने गए हैं, 8 लॉकर हैं जो अभी खुलने बाकी हैं और 10 कमरे खुलने बाकी हैं। अगर यह संख्या 500 करोड़ रुपये तक पहुंच जाए, तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा। 500 करोड़ रुपये केवल नकद हैं, तो संपत्ति 1000 करोड़ रुपये की हो सकती है।
09 Dec 2023 12:11PM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने राजस्थान के हालिया विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार की समीक्षा के लिए बैठक की। इस बैठक में यह फैसला किया गया कि कमियों को दूर करके तथा एकजुट होकर अगले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाना है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी हेडक्वॉर्टर में समीक्षा बैठक बुलाई थी। राजस्थान को लेकर कांग्रेस ने की समीक्षा बैठक
09 Dec 2023 12:11PM,by: Tikendra Sinha
भूपेश बघेल दिल्ली में हार की समीक्षा कर रायपुर लौट आए है। इस दौरान माना एयरपोर्ट पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, “कल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के नेताओं के साथ बैठक की… बैठक में चुनाव के नतीजों पर चर्चा हुई और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर निर्देश भी दिए गए।” दिल्ली से वापस रायपुर लौटे भूपेश बघेल
09 Dec 2023 12:10PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









