गैंगस्टर आनंदपाल सिंह की बेटी चीनू ने वीडियो जारी कर कहा कि सुखदेव सिंह गोगामेडी मेरे काकोसा थे। वह मेरे पारिवारिक सदस्य रहे हैं। उनकी हत्या में मेरा कोई रोल नहीं है। सुखदेव सिंह वो व्यक्ति थे जब पुलिस ने मेरे पिता की हत्या कर दी थीं, तो वह सबसे आगे मेरे परिवार के साथ खड़े थे। उनकी हत्या के बारे में मैं सोच भी नहीं सकती।
09 Dec 2023 03:07AM,by: Tikendra Sinha
AIMIM नेता अकबरुद्दीन ओवैसी को तेलंगाना विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किए जाने पर भाजपा नेता टी राजा सिंह ने कहा कि नई सरकार, कांग्रेस के नए मुख्यमंत्री बनने के बाद रेवंत रेड्डी और कांग्रेस का असली चेहरा सामने आया है। रेवंत रेड्डी हर बार कहते थे कि भाजपा, BRS और AIMIM एक है। आज पता चल गया है कि कौन किसके साथ है। राजा सिंह ने कहा कि कल हम अकबरुद्दीन ओवैसी के सामने शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित नहीं होंगे और शपथ ग्रहण समारोह का बायकॉट करेंगे।
09 Dec 2023 03:05AM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस की ओर से EVM पर उठाए जा रहे सवालों पर शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे। EVM की गड़बड़ी थी तो वे(कांग्रेस) छिंदवाड़ा में कैसे जीत गए? कर्नाटक में कैसे जीत गए? हिमाचल में कैसे जीत गए? वे तो पहले से ही कहने लगे थे। पता चल गया था कि अब हारेंगे तो EVM, EVM, EVM कर रहे थे।"
08 Dec 2023 03:21PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









