Tikendra Sinha

Generic placeholder image

पीएम मोदी की कैबिनेट में मंत्री अर्जुन मुंडा को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय का प्रभार सौंपा जाएगा। राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार सौंपा जाएगा। राज्य मंत्री राजीव चन्द्रशेखर को उनके मौजूदा विभागों के अलावा, जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार सौंपा जाएगा। वहीं, राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा, जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री का प्रभार सौंपा जाएगा। केंद्र में कई सांसदों को मिला नया मंत्रालय

08 Dec 2023 02:37AM,
by: Tikendra Sinha