भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वसुंधरा राजे को मिलने के लिए बुलाया है। वसुंधरा के साथ उनके बेटे दुष्यंत सिंह भी मौजूद हैं। बीते 17 घंटे से वसुंधरा राजे दिल्ली में हैं और लगातार बीजेपी के टॉप लिडर से मिलने का वक्त मांग रही थीं। जेपी नड्डा से मिलीं वसुंधरा राजे
07 Dec 2023 03:28PM,by: Tikendra Sinha
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मध्य प्रदेश के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया है कि राज्य के सीएम पद पर सस्पेंस रविवार को खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा है कि रविवार को मध्य प्रदेश में नई सरकार का शपथ गहण समारोह होगा। अगर कैलाश विजयवर्गीय के दावे को समझे तो इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा रविवार से पहले ही मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर सकती है। रविवार को सीएम पद पर सस्पेंस होगा खत्म : कैलाश विजयवर्गीय
07 Dec 2023 02:00PM,by: Tikendra Sinha
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का की हत्या मामले में दोनों आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। इस वारदात को गैंगस्टर रोहित गोदारा से जुड़े हमलावरों ने अंजाम दिया। शूटरों की पहचान रोहित सिंह राठौड़ और नितिन फौजी के रूप में हुई है। रोहित नागौर के मकराना का रहने वाला है, वहीं नितिन हरियाणा के महेंद्रगढ़ का रहने वाला है। फिलहाल दोनों फरार हैं। राजस्थान पुलिस ने इन दोनों आरोपियों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
07 Dec 2023 02:00PM,by: Tikendra Sinha
रेवंत रेड्डी के डीएनए वाले बयान के बाद अब भाजपा कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- "कांग्रेस नेताओं द्वारा देश को बांटने की अजीब योजना चल रही है। उत्तर-दक्षिण भारत की शुरुआत की जा रही है। तेलंगाना के सीएम (रेवंत रेड्डी) ने कहा कि हमारा डीएनए बिहार के डीएनए से बेहतर है। राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने रेवंत रेड्डी के बयान पर कोई टिप्पणी नहीं की और न ही बयान वापस लिया गया है"। कांग्रेस नेताओं द्वारा देश को बांटने की योजना चल रही है : भाजपा
07 Dec 2023 12:28PM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 8 दिसंबर से साउथ-ईस्ट एशिया के देशों की यात्रा पर रहेंगे। 7 दिन की इस यात्रा में वह मलेशिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया और वियतनाम जैसे देशों का दौरा करेंगे। इनमें से सबसे ज्यादा वक्त वह मलेशिया में गुजारेंगे। कल से साउथ-ईस्ट एशिया के देशों की यात्रा पर रहेंगे राहुल गांधी
07 Dec 2023 12:27PM,by: Tikendra Sinha
हर साल सात दिसंबर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस सेनाओं की बेहतरी के लिए धन इकट्ठा करने और देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले लोगों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। दिन लोग शहीद हुए जवानों को याद करते हैं और उनके परिजनों की मदद के लिए आगे आते हैं। क्यों मनाया जाता है आर्म्ड फोर्सेज फ्लैग डे?
07 Dec 2023 12:27PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









