दिव्यांगता को कमजोरी नही मान कर हौसले से जीवन को सहज और सरल तरीके से जीने की कला कोई श्री भागवत से सीखे। जन्म से ही दोनों पैरों से विकलांग श्री भागवत आरंग विकासखंड के ग्राम केशला के रहने वाले है। शिक्षा समाप्ति के बाद बिजली विभाग में कॉल अटेंडर के रूप में कार्य करना शुरू किया। श्री भागवत की दिव्यांगता के चलते विवाह में दिक्कतें हुई। ऐसे में उन्होंने दिव्यांग लड़की से विवाह करने का फैसला लेकर दिव्यांग वीणा निषाद से विवाह किया। बिजली विभाग फोन अटेंडर के रूप में कार्य करने से होने वाली आय से घर परिवार चलाने में दिक्कते खड़ी होना प्रारम्भ हो गया। वैसे भी उन्हें कार्यस्थल तक आने जाने के लिए दूसरों की मदद लेनी होती थी। किसी पर आश्रित नही होने की महत्वाकांक्षा उसे अंदर ही अंदर खाये जा रही थी। कही भी आने जाने की सुविधा के लिए श्री भागवत ने निःशुल्क बैटरी चलित ट्रायसाइकल के लिए समाज कल्याण और सम्बन्धित विभागों में आवेदन देने के बाद भी पिछले 2 सालों से उन्हें सहायता नही मिल पा रहा था। ऐसे में उन्हें मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा आमजनों की शिकायतों और मांगो को पूरा करने के लिए जनदर्शन के बारे में पता चला। श्री भागवत मुख्यमंत्री के सहृदयता के बारे में विभिन्न माध्यमो से अवगत थे। उन्हें पूरे विश्वास था कि जनदर्शन में जाने से निश्चित रूप से मदद मिलेगी।
04 Jul 2024 12:03PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जुलाई को सवेरे 10 बजे जशपुर जिले के विकासखण्ड कांसाबेल के ग्राम बगिया में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी करेंगे। यह कार्यक्रम शासकीय हाईस्कूल बगिया में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय नवप्रवेशी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर, मिष्ठान खिलाकर स्वागत करेंगे और पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश का विवरण करेंगे। इसके अलावा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में टॉपर्स एवं विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण भी करेंगे। साथ ही शालेय परिवार द्वारा उत्कृष्ट पालको का भी सम्मान किया जाएगा।
04 Jul 2024 12:03PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निवास कार्यालय में आज दूसरे सप्ताह के जनदर्शन कार्यक्रम में नागरिकों में जबरदस्त उत्साह रहा। मुख्यमंत्री श्री साय से मुलाकात करने और अपने आग्रह-अनुरोध उन्हें प्रत्यक्ष सौंपने के लिए प्रदेशभर से बड़ी संख्या में लोग आए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने श्रमवीरों के मेधावी बच्चों को दो-दो लाख रूपए के चेक भी प्रदान किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने निवास कार्यालय परिसर में अपनी मां के नाम दहीमन का पौधा लगाया। जनदर्शन स्थल के पास स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया गया था, जिसका नागरिकों ने लाभ उठाया। आज के कार्यक्रम में अनेक ऐसे लोग मुख्यमंत्री को धन्यवाद कहने आए थे, जो पिछले जनदर्शन में आए थे और उनके आवेदनों का निराकरण भी हो गया था।
04 Jul 2024 12:03PM,by: Tikendra Sinha
राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा है कि राजस्व पखवाड़ा के दौरान राजस्व प्रकरणों को समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। अविवादित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक विलंब न हो। राजस्व के बहुत से कामों के लिए समय-सीमा निर्धारित है, इसका अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग को काम मे गति लानी होगी, लोगो को भटकना न पड़े, बेवजह राजस्व प्रकरणों को रोकने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही की जाएगी। श्री वर्मा आज धमतरी के कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। धमतरी जिले में संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक
04 Jul 2024 12:03PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान अपने निवास कार्यालय में श्रम विभाग के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों के मेधावी बच्चोें को दो-दो लाख रूपए की राशि का चेक प्रदान किया। इसमें मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि एक लाख रूपए तथा स्कूटी क्रय के लिए दी जाने वाली एक लाख रूपए का चेक मुख्यमंत्री ने प्रदान किया। अवसर पर प्रदेश के श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन सहित मेधावी बच्चों के अभिभावक विशेष रूप से उपस्थित थे।
04 Jul 2024 10:34AM,by: Tikendra Sinha
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कथित तौर पर एक अग्निवीर के पिता का एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि जनवरी में जम्मू और कश्मीर के नौशेरा में बारूदी सुरंग विस्फोट में उनके बेटे के मारे जाने के बाद परिवार को केंद्र से कोई मुआवजा या मदद नहीं मिली है। हालांकि, सेना ने स्पष्ट किया कि ऐसा नहीं है, और मुआवजे का एक बड़ा हिस्सा अग्निवीर अजय कुमार के परिजनों को दिया गया था और बाकी जल्द ही वितरित किया जाएगा। सेना ने राहुल गांधी के अग्निवीर मुआवजे के दावे का खंडन किया
04 Jul 2024 10:34AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के राजधानी रायपुर स्थित निवास कार्यालय में आज यहां आयोजित सप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है। जिसमें डॉक्टरों की टीम द्वारा प्रदेश के दूर-दूराज से आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया किया जा रहा है और उन्हें निःशुल्क दवाईयां दी जा रही है। साथ ही चिकित्सा परामर्श भी दिया जा रहा है। शिविर के दौरान मरीजों का खून जांच, बी.पी. शुगर एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधित जांच की व्यवस्था की गई है।
04 Jul 2024 10:34AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आरक्षक श्री भरत लाल बरेठ के किडनी प्रत्यारोपण के लंबित देयक के भुगतान के संबंध में नियमानुसार कार्यवाही किए जाने के निर्देश चिकित्सा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दिए। आरक्षक श्री बरेठ ने जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर बताया कि वह किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित था। उसके इलाज के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से 3.05 लाख रूपए व्यय का भुगतान आपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर को किया गया। किडनी प्रत्यारोपण के बाद एंटीबॉडी मेडिकेडेट रिएक्शन होने से दवाईयों एवं प्रत्यारोपित किडनी की बायोस्पी की गई जिसके कारण इलाज का कुल 7.59 लाख रूपए का खर्च आया है। आरक्षक श्री भरत लाल बरेठ ने अपनी शारीरिक एवं आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से किडनी प्रत्यारोपण एवं इलाज पर व्यय शेष राशि 4.55 लाख रूपए का भुगतान शासन की ओर से किए जाने का आग्रह किया। संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आरक्षक श्री बरेठ के चिकित्सा देयक की शेष राशि के संबंध में नियमानुसार कार्यवाही का भरोसा दिलाया।
04 Jul 2024 10:34AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के शासकीय निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आज अपने बच्चे को लेकर एक आवेदिका श्रीमती शशि वर्मा भी पहुंची। शशि वर्मा ने मुख्यमंत्री से कहा कि बच्चे का इलाज रायपुर में कराना है। मैंने सुना है कि कुनकुरी सदन में इलाज के लिए आए लोगों के लिए रहने की सुविधा आपने दी है तो इसलिए मैं भी आग्रह करने यहां पहुंची हूं।
04 Jul 2024 10:34AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









